Sleeveless top पहनना होगा आसान, Dark Underarms को इन देसी नुस्खों से करें बाय-बाय

punjabkesari.in Friday, May 26, 2023 - 01:02 PM (IST)

गर्मी के मौसम में अंडरआर्म्स में इचिंग होना आम बात है जो हर किसी को इफेक्ट करती है। आज हम आपको इससे बचने के लिए टिप्स बताने वाले है। तो चलिए जानते है उसके बारे में।

डार्क अंडरआर्म्स होने के कारण

बहुत गर्म वैक्स यूज करना
हेयर रिमूवल क्रीम
अंडरआर्म्स के बाल साफ करने के लिए रेजर का इस्तेमाल
हॉर्मोनल डिसबैलेंस के कारण
ज्यादा टाइट कपड़े पहनना
डियोड्रेंट का ज्यादा प्रयोग

PunjabKesari

 

अंडरआर्म्स का कालापन ऐसे करें दूर

नींबू

नींबू डार्क स्किन के साथ साथ डेड स्किन साफ करने का काम करता है। नियमित रूप से अंडरआर्म्स में नींबू का रस लगाने से आपको फायदा होगा। ध्यान रहे नींबू का रस अंडरआर्म्स में लगाने के बाद इसे ठंडे पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगाएं। आप चाहें तो नींबू का एक टुकड़ा काटकर आर्मपिट पर रगड़ सकती हैं।

PunjabKesari

आलू भी कालापन करेगा दूर

आलू से भी आप अंडरआर्म्स का कालापन दूर कर सकती है। बता दें कि आलू का रस या आलू के टुकड़े आर्मपिट पर लगाने से स्किन में बने पैच और काले हो जाने की समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है। इसके अलावा आप आलू के रस और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर भी अंडरआर्म्स में लगा सकती हैं।

PunjabKesari

बेसन और दही का पेस्ट

बेसन एक बेहतरीन स्क्रब है जो स्किन के डेड सेल को हटाकर स्किन टोन को एक समान करने में मदद करता है। दही में मौजूद लैक्टिक ऐसिड स्किन को कंडीशन करने के साथ ही उसे सॉफ्ट भी बनाता है। बेसन और दही को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे आर्मपिट पर लगाएं। उसे सूखने के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आर्मपिट की रंगत निखरने लगेगी।

PunjabKesari

अंडरआर्म्स की खुजली को करें दूर

1 बार-बार अपने अंडरआर्म्स को शेव करने से बचें साथ ही हार्श हेयर रिमूवल प्रोडक्ट को भी यूज बंद कर दें। दरअसल केमिकल वाले प्रोडक्ट होने के कारण यह जलन और खुजली का कारण बनते है।
2 गर्मी में यह सम्सया ज्यादा होती है इसलिए थोड़े लूज यानी ढीले और ब्रीथेबल कपड़े पहनें। जो आपकी त्वचा को सांस लेने में मदद करेंगे औरअंडरआर्म्स की खुजली और जलन से भी बचांएगे।
3 एंटी बैक्टीरियल सोप का इस्तेमाल करें, जो अंडरआर्म्स के बैक्टीरिया को मारने में मदद करेगा। नहाने के बाद अपने अंडरआर्म्स को अच्छी तरह से सुखाने के बाद ही कपड़े पहने।
4 हमेशा नहाने के बाद अंडरआर्म्स को अच्छी तरह से सुखाने के बाद ही कपड़े पहने।
5 हमारी स्किन बहुत सेंसिटिव होती है इसलिए पसीने और बदबू को कंट्रोल करने के लिए एक ऐसे डिओडोरेंट को चूज करें।
 

 

 

 

 

 


 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kirti

Recommended News

Related News

static