Bipasha Basu ने Mika Singh पर निकाली भड़ास! कहा- ''टॉक्सिक लोग फैलाते हैं नेगेटिविटी''
punjabkesari.in Sunday, Mar 02, 2025 - 06:12 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में एक्ट्रेस बिपाशा बसु को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया था, जिससे वो सुर्खियों में आ गए। मीका सिंह ने यह आरोप लगाया था कि बिपाशा को उनकी वजह से फिल्में नहीं मिल रही हैं और इस कारण वह घर बैठने को मजबूर हैं। इस बयान के बाद बिपाशा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
बिपाशा बसु का क्रिप्टिक पोस्ट
मीका सिंह के विवादित बयान के बाद बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में बिपाशा ने बिना नाम लिए मीका सिंह को टॉक्सिक (विषाक्त) बताया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा था, "टॉक्सिक लोग अराजकता फैलाते हैं, उंगली उठाते हैं, दोष दूसरों पर मढ़ते हैं और जिम्मेदारी लेने से बचते हैं।" इस पोस्ट से बिपाशा ने संकेत दिया कि वह मीका सिंह के बयान से सहमत नहीं हैं और इसे नकारात्मक रूप में देखती हैं।
बिपाशा बसु ने अपनी पोस्ट के साथ एक और नोट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, "टॉक्सिसिटी और नेगेटिविटी से दूर रहो, गॉड ब्लेस ऑल दुर्गा दुर्गा।" इस कैप्शन के जरिए बिपाशा ने यह संदेश दिया कि ऐसे नकारात्मक लोगों से दूर रहना चाहिए जो केवल परेशानियों का कारण बनते हैं और दूसरों की जिंदगी में अशांति फैलाते हैं।
मीका सिंह का खुलासा: 'डेंजरस' सीरीज में बिपाशा की वजह से हुआ था बदलाव
मीका सिंह ने हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अपनी वेब सीरीज 'डेंजरस' के बारे में भी चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में वह बिपाशा बसु को इस सीरीज में कास्ट नहीं करना चाहते थे, बल्कि किसी नए एक्ट्रेस को कास्ट करने का विचार था। लेकिन बिपाशा की वजह से ही उन्हें करणवीर ग्रोवर के साथ कास्ट किया गया।
ये भी पढ़े: Divorce Rumours के बीच बेटे के बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंचे Govinda, मां-बहन संग काटा केक
मीका सिंह का आरोप: बिपाशा और करणवीर की वजह से बढ़ा बजट
मीका सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि 'डेंजरस' की शूटिंग के दौरान बिपाशा बसु और करणवीर ग्रोवर के नखरों की वजह से सीरीज का बजट काफी बढ़ गया। मीका ने कहा, "मेरी सीरीज का बजट 4 करोड़ था, लेकिन उनके नखरों की वजह से वह बजट बढ़कर 14 करोड़ के पार चला गया।" मीका का यह बयान काफी विवादित है और इसने बिपाशा और करणवीर के बारे में नई चर्चाएं शुरू कर दी हैं।
इस पूरी स्थिति ने दोनों के फैंस को काफी हैरान कर दिया है। जहां बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने विचार साझा किए, वहीं मीका सिंह ने अपने इंटरव्यू में बिपाशा और करणवीर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। इस विवाद के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दोनों की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई सवाल उठने लगे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
अमेजिंग फिटनेस! दौड़ में बाबा रामदेव ने घोड़े को भी छोड़ दिया पिछे, लोग बोले- इनको ओलंपिक में भेज दो
