भुंगरा बटाटा

punjabkesari.in Sunday, Sep 28, 2025 - 04:11 PM (IST)

नारी डेस्क : भुंगरा बटाटा एक स्वादिष्ट और मसालेदार भारतीय व्यंजन है, जो खासकर आलू और लहसुन-मसाले के शानदार संयोजन से बनता है। इसमें सूखी लाल मिर्च और धनिया का तड़का आलू को एक अलग ही फ्लेवर देता है। यह रेसिपी बनाने में आसान है और दाल, रोटी या चाय के साथ परोसी जा सकती है।

Servings - 4

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : साबूदाना पराठा

सामग्री

लहसुन की कलियां – 30 ग्राम

सूखी लाल मिर्च (भिगोई हुई) – 5

पानी – 70 मिलीलीटर

तेल – 2 बड़े चम्मच

धनिया पाउडर – 1 1/2 बड़े चम्मच

पानी – 100 मिलीलीटर

नमक – 1/2 छोटी चम्मच

उबले हुए आलू – 900 ग्राम

हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच + सजाने के लिए

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yum (@yum.recipe)

विधि

1. ब्लेंडर में 30 ग्राम लहसुन की कलियाँ, 5 भिगोई हुई सूखी लाल मिर्च और 70 मिलीलीटर पानी डालकर पीस लें जब तक मिश्रण स्मूथ न हो जाए।

2. एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें। इसमें 1 1/2 बड़े चम्मच धनिया पाउडर और ब्लेंड किया हुआ मिश्रण डालें। 1–2 मिनट तक भूनें।

3. अब इसमें 100 मिलीलीटर पानी और 1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।

4. उबले हुए 900 ग्राम आलू डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

5. इसमें 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया डालकर फिर से मिलाएं और आंच से उतार लें।

6. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं।

7. गरमा गरम परोसें।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

static