अब भांग से होगा कैंसर का इलाज! सरकार ने भी दी मंजूरी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 26, 2019 - 07:14 PM (IST)

हाल ही में मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा अपने राज्य में भांग की खेती को वैध करने का फैसला किया है। सरकार द्वारा यह फैंसला केवल कैंसर ट्रीटमेंट को मद्देनजर रखते हुए किया गया है। जी हां, पिछले वर्ष आयुष मंत्रालय की संस्था 'सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंस' द्वारा भांग की मदद से कैंसर उपचार की दवा तैयार करने का दावा किया था। यह सरकार का पायलट प्रोजेक्ट था, जो काफी हद तक सफल भी रहा।

Related image,nari

M.P. के कानून मंत्री पी.सी. शर्मा ने भोपाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इस बात को क्लीयर किया कि मुख्यमंत्री 'कमलनाथ' की अगुआई वाली सरकार भांग की खेती की अनुमति देगी, जिसका उपयोग केवल कैंसर पेशेंट्स के लिए की सेहत में सुधार लाने के लिए ही किया जाएगा। इस दवा का इस्तेमाल एम्स अस्पताल भी करने वाला था इसको लेकर सी.सी.आर.ए.एस और एम्स की मैनेजमेंट कमेटी में समझौता भी हो चुका था।

 

सी.सी.आर.ए.एस के महासचिव डॉ. केएस धीमान ने बताया था कि भांग से तैयार दवा को मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल में भर्ती मरीजों पर आजमाया गया। उन्होंने बताया था कि इसका उपयोग कैंसर के उन मरीजों पर किया जाता है जिनको कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी दी गई हो। असल में थेरेपी के बाद मरीज को असहनीय दर्द, नींद नहीं आना, भूख नहीं लगना, डायरिया और एंजायटी की समस्या रहती है। इन परिस्थितियों में यह दवा कारगर है। भांग से तैयार इस दवा को चेक करने के लिए इसका एक अध्ययन चूहों पर किया गया, जिससे पता चला कि भांग की सहायता से कैंसर की बीमारी का उपचार में भी किया जा सकता है।

Image result for bhang benefits,nari

किस तरह फायदेमंद है भांग ?

ज्यादातर लोग भांग को नशे का ही रुप मानते हैं, मगर इस औषधीय पौधे का इस्तेमाल कई तरह की दवाएं बनाने में भी किया जाता है। कैंसर, मिर्गी और स्किल सेल रोग का उपचार भांग से तैयार दवाओं ने अपना कमाल का असर दिखाया है। इस पौधे से तैयार दवा कैंसर की मरीजों को भूख बढ़ने, चिड़चिड़ापन कम करने, उल्टी जैसी परेशानियों से निजात दिलाने के साथ-साथ कैंसर मरीजों के मूड को भी बेहतर बनाने में मदद करेगी। भांग से बनी दवा का इस्तेमाल कई अन्य मानसिक बीमारियों को दूर करने में किया जा सकता है।

भांग की खेती करने के लिए सरकार किसानों को खुद लाइसेंस प्रोवाइड कराएगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Related News

static