Couple Special: मानसून में पार्टनर के साथ इन जगहों पर उठाएं बारिश का सुहावना लुत्फ

punjabkesari.in Friday, Jul 27, 2018 - 12:52 PM (IST)

बारिश की बूंदों को निहारना हर कोई पसंद करता हैं। शायद इसलिए मानसून को प्यार का मौसम भी कहा जाता हैं। सभी कपल को मानसून का बेसब्री से इंतजार होता हैं। जहां यह मौसम कपल के रोमांस के लिए सही माना जाता है, वहीं घूमने-फिरने के मामले भी यह मौसम अच्छा होता है क्योंकि इस मौसम में न तो ज्यादा गर्मी होती है और न सर्दी। बारिश में घूमने का अलग ही मजा होता हैं। 

 

अगर आप भी पार्टनर के साथ रोमांटिक मौसम यानी बारिश की बूंदों की लुत्फ उठाना चाहते है तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप पार्टनर के साथ खूब मानसून में घूमने जा सकते हैं और बारिश का मजा ले सकते हैं। अपने इस रोमांटिक पल को हमेशा यादगार बना रख रख सकते हैं। 

 

खास बात है कि यह सभी जगहें भारत में ही मौजूद है, जहां आप कम बजट में घूमने जा सकते हैं। 


1. कोडाइकनाल (तमिलनाडु) 

PunjabKesari
यह खूबसूरत शहर तमिलनाडु के दिनदीगुल की खूबसूरत पहाड़ियों में बसा  एक मनमोहक पर्वतीय स्थल है। जहां चारों तरफ आपको सिर्फ हारियाली ही हरियाली नजर आएगी। यहीं सुंदर नजारे बारिश को और सुहावना बना देते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ कोडाइकनाल जाकर कुछ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। 

 

2. दियोरिया ताल( उत्तराखंड)

PunjabKesari
उत्तराखंड को हनीमून कपल के लिए मशहूर प्लेस माना जाता हैं। अगर आप मानसून में पार्टनर के साथ बारिश की बूंदों का मजा लेना चाहते है तो उत्तराखंड के छोटे से गांवों मस्तुरा और सारी के पास ही चढ़ाई पर मौजूद दियोरिया ताल पर घूमने जा सकते हैं। 

 

3. मुन्नार (केरल)

PunjabKesari
मानसून में केरल की सुंदरता देखने वाली होती हैं। चारों तरफ फैली हरियाली आंखों को सुकून व मन को ताजगी देती है। बारिश की बूंदों का नजारा लेने के लिए यह जगह सबसे अच्छी हैं। 

 

4. बिष्णुपुर(वेस्ट बंगाल)

PunjabKesari
पश्चिम बंगाल के बंकुरा जिले में स्थित बिष्णुपुर का नजारा मानसून में देखते ही बनता है। इसके अलावा यहां मौजूद टेराकोटा के मंदिर, बिष्णुपुरिया रास और बेलूचेरी साड़ियां बंगाल के रंगों को बाखूबी पेश करती हैं। 

 

5. जीरो(अरुणांचल प्रदेश) 

PunjabKesari
यह जगह वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल है। इस टॉउन को अरुणांचल प्रदेश की सबसे सुंदर जगह माना जाता हैं। मानसून में इस जगह का नजारा देने लायक होता हैं। तो क्यों न आप मानसून में बारिश का नजारा लेने के लिए पार्टनर के साथ यहां घूमने का प्लान बनाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static