क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए भारत की बेस्ट जगहें, यहां होता है विदेशों जैसी सेलिब्रेशन

punjabkesari.in Thursday, Dec 09, 2021 - 05:41 PM (IST)

क्रिसमस का फेस्टिवल नजदीक है और जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं। लोग इस पर्व पर क्रिसमस ट्री बनाने, होम डैकोरेशन, केक बनाने, परिवार और दोस्तों के लिए खाना बनाने में व्यस्त हो जाते हैं। वहीं, कुछ चर्च या क्रिसमस पार्टी में शामिल होते हैं। हालांकि, कुछ लोग क्रिसमस के मौके पर घूमना भी पसंद करते हैं। क्या आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो क्रिसमस पर ट्रैवलिंग करना पसंद करते हैं? अगर हां, तो यहां हम आपके लिए भारत में 5 ऐसी जगहें लेकर आए हैं जहां आप अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन का मजा दोगुना कर सकते हैं।

चलिए आज हम आपको दिखाते हैं क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए भारत की बेस्ट डेस्टिनेशन...

शिलांग (Shillong)

पूर्वोत्तर भारत का सुरम्य शहर शिलांग में बहुत सारी चर्च है। क्रिसमस के दौरान इस शहर की सिर्फ चर्च ही नहीं बल्कि सड़के , घर भी रोशनी से जगमगाते हैं। यही नहीं, शिलांग की सड़कों पर क्रिसमस के मौके पर आप खास म्यूजिक का आनंद भी ले सकते हैं।

PunjabKesari

गोवा (Goa)

क्रिसमस के बारे में बात हो और गोवा का जिक्र ना आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। क्रिसमस के मौके पर गोवा के घर, दुकानें और गलियां खूबसूरत साज-सज्जा के साथ-साथ पॉइन्सेटिया फूलों की महक से हवा भर जाती है। यहां क्रिसमस बीच पार्टियों में देश-विदेश से बड़ी संख्या में टूरिस्ट शामिल होते हैं।

PunjabKesari

केरल (Kerala)

केरल में भी आप बहुत-सी चैपल, गिरजाघर या चर्च में क्रिसमस का पूरा लुफ्त उठा पाएंगे। उत्सव में खुला पाएंगे। इसके अलावा आप आप यहां एलेप्पी बैकवाटर, समुद्र तट और मुन्नार, कुमारकोम और वायनाड जैसी जगहों पर भी घूम सकते हैं।

PunjabKesari

पुदुचेरी (Puducherry)

तमिलनाडु तट के पास स्थित इस छोटे से हिल स्टेशन को मिनी फ्रांस भी कहा जाता है। क्रिसमस के दौरान यहां का नजारा देखते ही बनता है। घूमने के साथ आपको यहां शॉपिंग के लिए भी बहुत कुछ मिलेगा।

PunjabKesari

मुंबई (Mumbai)

क्रिसमस पर जगमगाती सड़कें, बाजार, रेस्तरां, कैफे और नाइटक्लब का मजा लेना चाहते हैं तो आप मुंबई जा सकते हैं। मुंबई के हिल रोड, बांद्रा और चर्च गेट शामें क्रिसमस का खास सेलिब्रेशन होता है।

PunjabKesari

दिल्ली (Delhi)

क्रिसमस के मौक पर देश की राजधानी दिल्ली को रोशनी और क्रिसमस ट्री से सजाया जाता है। यहां शॉपिंग मॉल से लेकर बाजार, नाइटक्लब और कैफे क्रिसमस के रंग में रंगे हुए होते हैं।

PunjabKesari

कोच्चि (Kochi)

चूंकि कोच्ची में ईसाई लोगों की अच्छी-खासी संख्या है इसलिए यहां भी क्रिसमस पर विदेशों जैसी रौनक देखने को मिलती हैं। यहां आप क्रिसमस के मौके पर कई पुरानी चर्च को दुल्हन की तरह सजी हुई देश सकते हैं। इसके अलावा यहां कई स्पैशल कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static