फरवरी-मार्च में फैमिली ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये Travel Destinations

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 03:57 PM (IST)

फरवरी और मार्च काम महीना हर किसी को पसंद आता है। दरअसल, इस दौरान ना ज्यादा ठंड होती है और ना ही गर्मी। वहीं गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलने व घूमने जाने का मन नहीं करता है। इसलिए लोग फरवरी-मार्च में घूमना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप इस दौरान कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको देश की 5 फेमस ट्रेवल डेस्टिनेशन्स बताते हैं। यहां पर आप दोस्तों, फैमिली के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं.

मनाली, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश पर बसा मनाली देश के फेमस ट्रेवल डेस्टिनेशन्स में से एक माना गया है। पहाड़ों से घिरा मनाही पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। यहां पर आप दोस्तों व फैमिली के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आपको बता दें कि यहां फरवरी और मार्च महीने में भी बर्फ पड़ती है। ऐसे में अगर आप बर्फ में फोटो क्लिक करवाना चाहते हैं तो मनाली घूमने का प्लान कर सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

माउंट आबू, राजस्थान

अगर आप राजस्ठान घूमने की सोच रहे हैं तो माउंट आबू जा सकते हैं। फरवरी से मार्च तक यहां का वातावरण बेहद सुहावना होता है। पर्यटकों द्वारा इसे बेहतरीन हॉलिडे डेस्टिनेशन्स में से जाना जाता है। आप यहां पर नक्की झील, सनसेट प्वाइंट, टॉड रॉक, दिलवाड़ा मंदिर आदि जगहों की सैर कर सकते हैं।  

PunjabKesari

PunjabKesari

पुष्कर, राजस्थान

राजस्थान में बसा पुष्कर शहर धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व रखता है। यहां की खूबसूरत झील के साथ ब्रह्मा मंदिर और पाप मोचिनी मंदिर बेहद प्रसिद्ध है।आप यहां पर राजस्थान का पारंपरिक भोजन का स्वाद चख सकते हैं। इसके अलावा आपको रहने के लिए अच्छे रिजॉर्ट्स से लेकर लग्जरी स्पॉट्स आसानी से मिल जाएंगे। परिवार के साथ घूमने के लिए पुष्कर एकदम परफेक्ट जगह मानी गई है।

PunjabKesari

PunjabKesari

कसोल, हिमाचल प्रदेश

कसोल, हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी पर स्थित एक छोटा मगर खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां के शांत वातावरण व प्राकृतिक सुंदरता के चलते यह पर्यटकों के बीच फेमस  ट्रैवलिंग डेस्टिनेशन है। आप यहां पर फ्रेंड्स व फैमिली के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। आपको कसोल की सीमा पर आते ही  इजरायली संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। वहीं घूमने के लिए आप फरवरी से मार्च के बीच यहां जा सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

रण ऑफ कच्छ, गुजरात

खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने के लिए गुजरात के रण ऑफ कच्छ में ट्रिप प्लान करना बेस्ट ऑप्शन है। यहां पर आप त्योहार और मेलों में की रौनक देख सकते हैं। ऐसे में अगर आप यहां घूमने की सोच रहे हैं तो इसके लिए फरवरी और मार्च का महीना परफेक्ट माना जाता है। इस दौरान आप अच्छे से अपनी ट्रिप को एन्जॉय कर पाएंगे।

PunjabKesari

PunjabKesari

pc: freepik, pinterest


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static