विदेश में घूमने के लिए बैस्ट हैं ये प्लेस!

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 07:44 PM (IST)

ट्रैवलिंगः बिजी लाइफ में से लोग कुछ समय निकालकर घूमने-फिरने के लिए किसी न किसी जगह घूमने जाते हैं। इससे दिमाग फ्रैश और एक नया अनुभव होता है। दुनियाभर में बहुत ही खूबसूरत जगहें हैं जहां आप अपनी फैमिली के साथ घूमने के लिए जा सकते है। आज हम आपके लिए कुछ एेसी ही जगह लेकर आए हैं। तो आइए जाने इन खूबसूरत जगहों के बारे में..

1. लंदन
लंदन को दुनिया का सबसे मंहगा शहर कहा जाता है। यहां बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं जहां पर आप अपनी फैमिली के साथ समय बिता सकते है। 

2. बोरा
घूमने के लिए बोरा बहुत अच्छी जगह है। यहां पर चारों ओर हरियाली है जो अपनी ओर सभी लोगों को आकर्षित करती है। यहां पर जाकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

3. पेरिस
पेरिस में न केवल एफिल टावर बल्कि कई दर्शनीय स्थल भी हैं। यहां पर कई खूबसूरत बिल्डिंग्स हैं। यहां शॉपिंग करने के लिए कई बैस्ट जगहें हैं।

4. बार्सिलोना
हनीमून कपल्स के लिए बार्सिलोना बैस्ट जगह हैं। यहां पर आप अपने पार्टनर के और भी करीब आ जाएगे। यहां घूमने के लिए अनगिनत जगहें है।

5. सिडनी
ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना शहर है। न्यू साउथ वेल्स का सबसे सुंदर माना जाने वाला यह शहर आधुनिक वास्तुकला और शहरी विकास का प्रतीक है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static