वर्ल्ड टूर के लिए बैस्ट हैं दुनिया के ये 8 देश

punjabkesari.in Thursday, Feb 16, 2017 - 11:08 AM (IST)

ट्रैवलिंगः वर्ल्ड टूर पर जाने का सपना बहुत से लोगों का होता है। इसके लिए लोग बड़े-बड़े देशों में घूमने के बारे में सोचते हैं लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे मेें बता रहे हैं जो टूरिस्ट के मामले में 196 देशों में सबसे आगे हैं। इन देशों में आपको कुदरती खूबसूरती,साफ-सफाई और इन देशों की संस्कृति भी देखने को मिलेगी। इन देशों में पर्यटकों की लिए सहूलियत की सारी चीजें हैं। जो आपके वर्ल्ड टूर को खास बनाने वाले हैं। 

1. आयरलैंड
कुदरती खूबसूरती,संस्कृति,अच्छी हैल्थ और बढ़िया लाइफस्टाइल के कारण यह देश दुनिया में बहुत फेमस है। हर साल भारी तादाद में टूरिस्ट यहां पर घूमने के लिए आते हैं। 

2. फिनलैंड
उत्तरी यूरोप का यह देश तरक्की,टैक्नॉलिजी और साफ-सफाई में सबसे आगे है। यह देश एक्सपोर्ट की अच्छी क्वालिटी के लिए जाना जाता है। यहां का लाइफस्टाइल बहुत अच्छा है। अपने टूर में इस देश को भी जरूर शामिल करें। 

3. स्विटजरलैंड 
स्विटजरलैंड टूरिस्टों के लिए बैस्ट जगहों में से एक है। यहां पर खूबसूरत वादियां, पहाड़ और कुदरती नजारों के अलावा विंटर स्पोर्टस के लिए भी दुनिया भर से लोग यहां पर आते हैं। शॉपिंग करने के लिए यह जगह बहुत अच्छी है। 

4. न्यूजीलैंड
यहां का मौसम और पर्यावरण बहुत अच्छा है। इको फ्रैडली के नाम से मशहूर यह जगह बहुत शानदार है। यहां के लोगों की खास बात यह है कि यह  इको फ्रैंडली चीजों को ही प्राथमिकता देते हैं। 

5. स्वीडन
स्वीजन विदेशी पर्यटकों के आकर्षण की खास जगह है। यहां पर आपको कई तरह की स्पैशन चॉकलेट मिठाईयां और वोडका आसानी से मिल जाएगी। पर्यटकों की सहूलियत का हर सामान यहां पर आसानी से मिल जाता है। 

6. यूनाइटेड किंगडम
यू.के यानि इंग्लैंड में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जिनको देखने के लिए हर साल भारी तादाद में टूरिस्ट दुनिया भर से यहां आते हैं। साफ-सफाई,शांति और खूशनुमा वातारण यहां कि खास बात है। 

7. नार्वे
नार्वे अपने खास कानूनों और उसूलों के कारइण दुनिया में जाना जाता है। इस देश को पर्यटन के लिए भी बेहतर माना जाता है। 

8. डेनमार्क
यह देश प्राकृतिक सुंदरता, ईमानदारी,सास्कृति और बढ़िया लाइफ स्टाइल के लिए जाना जाता है। इसके अलावा भी इस देश की और भी बहुत सी खास बातें हैं। दूसरे देशों की सहायता करनेे में भी यह देश सबसे आगे है। टूरिस्टो के लिए तो यह खास जगह है।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static