न्यू ईयर में पार्टनर के साथ घूमने की बेस्ट जगह, दूर हो जाएगी साल 2020 की सारी नैगेटिविटी

punjabkesari.in Saturday, Dec 12, 2020 - 11:55 AM (IST)

कोरोना के कारण देशभर मार्च 2020 में ही लॉकडाउन लगा था। ऐसे में लोग अपने ही घरों में कैद हो कर रह गए थे। मगर इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए ऐसा करना जरूरी भी था। मगर अब स्थिति कुछ बदल गई है। ऐसे में लोगों ने घरों से निकलना व बाहर घूमना शुरु कर दिया है। ऐसे में आप अपने पार्टनर व फैमिली के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो चलिए आज हम आपको भारत के बेस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताते हैं। यहां पर आपके मन की सारी नैगेटिवी दूर होकर मानसिक शांति व सुकून मिलेगा। 

कोच्चि

केरल भारत की खूबसूरती जगहों में से एक है। यहां पर हर साल दूर-दूर से लोग घूमने आना पसंद करते हैं। खासतौर पर शांत व सुकून की चाह रखने वाले लोगों के लिए कोच्चि में घूमना बेस्ट रहेगा। यहां की प्रसिद्ध हाउसबोट में घूमने का मजा लिया जा सकता है। इसके अलावा चारों तरफ फैले हरे-भरे खेत, नारियल के पेड़ किसी की भी मन मोह लेंगें। 

PunjabKesari

जयपुर

पिंक सीटी के नाम से मशहूर जयपुर राजा-महाराजाओं का एक खूबसूरत शहर है। यहां पर बने होटल्स में आपको किसी महल में रहने का अहसास होगा। साथ ही आप यहां पर हवा महल, अमेर किली, जयगढ़ किला, सिटी पैलेस, चित्तौड़गढ़ किला आदि को देखने का मजा उठा सकती है। इसको करीबी से देखने पर आप इनके इतिहास के बारे में भी अच्छे से जान सकते हैं। इसके अलावा जयपुर में आप रास्थानी जायके का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

PunjabKesari

ऊटी

अगर आप पहाड़ों के बीच घूमना चाहते हैं तो ऊटी जाना बेस्ट रहेगा। इसकी खूबसूरती के चलते इसे 'पहाड़ों की रानी' कहा जाता है। यहां पर नीलगिरि पर्वतों के दृश्य को देखकर किसी का भी मन खिल उठेगा। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो ऐसे में इस जगह पर हनीमून मनाने जा सकते हैं। आप यहां पर प्रसिद्ध डेरी मंदिर में भी दर्शन करने जा सकते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static