FSSAI ने दी सलाह, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 10:45 AM (IST)

कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इसकी चपेट में आने से बचने के लिए सभी को अपनी इम्यूनिटी स्ट्रांग करने की सलाह दी जा रही है। इसपर FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड ऑथोरिटी ऑफ इंडिया)  के द्वारा खाने में विटामिन- सी युक्त आदि चीजों का सेवन को कहा जा रहा है। इन चीजों के सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ कोरोना और अन्य बीमारियों के लगने के खतरे से बचाव रहेगा। तो चलिए जानते हैं कुछ विटामिन-सी से भरपूर आहार जिनके सेवन से आपको इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी...

नींबू

नींबू में विटामिन- सी और अन्य जरूरी तत्व होने से इसको अपनी डेली डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड किडनी स्टोन के इलाज के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर में यूरीन वॉल्यूम और पीएच लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। दिल से संबंधित बीमारियों से बचाने के साथ इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है। 

बादाम

इसमें विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण होते है। ऐसे में रोजाना 1 मुट्ठी रातभर भिगोकर रखे बादाम खाने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर को सभी तत्व उचित मात्रा में मिलते है। 

nari,health,PunjabKesari

गाजर और अदरक जूस

गाजर और अदरक में भारी मात्रा में पोषक तत्व पाएं जाते है। रोजाना 1 गिलास इससे तैयार जूस का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ सभी जरूरी तत्वों की कमी पूरी होने में मदद मिलती है। शरीर में चुस्ती व फुर्ती आती है। 

आंवला

रिसर्च के मुताबिक भी आंवला का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है। यह खून की तरलता को बेहतर करने के साथ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के बायोमार्कर को कम करने में फायदेमंद होता है। रोजाना इसका सेवन शरीर और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद होता है। आप इसे कच्चा, अचार या मुरब्बा के रूप में खा सकते है। 

अमरूद

विटामिन -सी, फाइबर, पोटाशियम, आयरन आदि तत्वों से भरपूर अमरूद का सेवन करने से इम्यून सिस्टम बेहतर होने में मदद मिलती है। यह शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ दिल को स्वस्थ रखने में भी फायदेमंद होता है। ऐसे में दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खचरा कई गुणा कम हो जाता है। 

nari,PunjabKesari

नारियल तेल

नारियल में मौजूद पोषक तत्वों के कारण इसे अपने डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। इससे तैयार खाने का सेवन करने से इम्यून सिस्टम बढ़ने में मदद मिलती है। इसलिए घर पर खाना बनाने सरसों या रिफाइंड तेल की जगह नारियल का तेल इस्तेमाल करना चाहिए। 

एवोकाडो

 इसमें विटामिन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व होने से शरीर के विकास में मदद मिलती है। रोजाना नाश्ते में  सैंडविच के साथ एवोकाडो का सेवन करने से इम्यूनिटी बेहतर होती है। इसतरह वायरस की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम रहता है। 

दही

दही गुड बैक्टीरिया का एक अच्छा स्त्रोत है। रोजाना 1 कटोरी दही का सेवन करने से मांसपेशियों में खिंचाव होने से राहत मिलती है। शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। डॉक्टरों के अनुसार भी इसका सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होने में मदद मिलती है। साथ ही इसे रोजाना वर्कआउट के बाद खाना फायदेमंद होता है। 

nari,PunjabKesari

पपीता

इसमें विटामिन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन आदि तत्व होने से इसका सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के साथ से पाचन क्रिया को मजबूत करने में मदद करता है। ऐसे में इम्यूनिटी स्ट्रांग होने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम हो जाता है। 

टमाटर जूस

टमाटर में फोलेट की मात्रा अधिक होने से इसका जूस पीने से इम्यून सिस्टम बढ़ता है। ऐसे में संक्रमण के बढ़ने के खतरे को रोकने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static