पिंपल्स और दाग-धब्बों के लिए बेस्ट पैक, यूं बनाएं और लगाएं

punjabkesari.in Friday, Dec 06, 2019 - 04:14 PM (IST)

अक्सर महिलाएं चेहरे पर झाइयों, दाग धब्बों और पिंप्लस की वजह से परेशान रहती हैं। चेहरे पर पिंपल्स और झाइयां होने की कई वजहें हो सकती हैं। कई महिलाओं को प्रेगनेंसी के बाद चेहरे पर झाइयां व पिंपल्स निकलने लगते हैं तो कई बार ज्यादा देर तक धूप या फिर प्रदूषण में रहने की वजह से इन स्किन प्रॉबल्मस का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी चेहरे की इसी समस्या से परेशान चल रही हैं तो आइए आज जानते हैं इससे बचने के घरेलू टिप्स...

Image result for face freckles",nari

सबसे पहले तो ध्यान रहे कि घर से निकलते वक्त किसी अच्छी कंपनी का सनस्क्रीन लोशन अप्लाई करके ही घर से बाहर निकलें। हो सके तो अपना चेहरा हमेशा कवर रखें। इन चीजों का ध्यान रखकर भी आप झाइयों और चेहरे पर पिंपल्स की समस्या से बच सकते हैं। आइए अब जानते हैं इन स्किन प्रॉबल्मस से बचने का घरेलू उपाय...

Image result for besan and kheera",nari

झाइयां दूर करने के लिए आपको एक बहुत ही आसान फेस पैक बनाना है। जिसके लिए आपको चाहिए होगा 1 या 2 चम्मच बेसन और खीरे का रस।

पैक बनाने का तरीका

1 चम्मच बेसन में खीरे का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगभग 1 घंटे के लिए लगाएं। लगाने के बाद नार्मल सादे पानी के साथ चेहरा धो लें।

Image result for besan kheera pack",nari

इस पैक को लगाने से आपको 1 से 2 महीने में फर्क दिखने लगेगा। जब चेहरे से झाइयां हट जाएं तो आप इस पैक को लगाने का समय कम कर सकते हैं। शुरुआत में यह पैक हर रोज अप्लाई करें। फर्क दिखने पर आप इसे हफ्ते में 2 बार लगाएं।

तो ये था घर पर ही झाइयों से छुटकारा पाने का आसान उपाय। पैक का असर देखने के लिए इसे 2 महीने तक लगातार अप्लाई करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static