हर Dress के साथ पहना Stylish Blouse, लड़कियों को पसंद आई Surbhi Chandna की ये ड्रेसेज

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2024 - 11:56 AM (IST)

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना इस समय अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। सुरभि ने अपनी शादी के लिए एकदम डिफरेंट कलर की ड्रेसेज चूज की। उनका यूनिक स्टाइल लड़कियों को बहुत पसंद भी आया है। सुरभि, पेस्टल ब्राइड बनी थी लेकिन उन्होंने पेस्टल में भी जो शेड  चुना वो भी एकदम यूनिक था। सिर्फ शादी वाले दिन ही बाकी फंक्शन्स में भी सुरभि ने बहुत प्यारी ड्रेसेज पहनी थी और टीवी एक्ट्रेस अक्सर अपने फैशन के लिए पसंद की जाती हैं। चलिए उनकी बेस्ट ड्रेसेज की झलक आपको दिखाते हैं।

1. चूड़ा सेरेमनी पर भी सुरभि ने बेज कलर का गरारा सूट पहना था जिस पर सिल्वर व्हाइट कलर का खूबसूरत वर्क था। इसके साथ सुरभि ने पर्ल ज्यूलरी ही पहनी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic)

2.  मेहंदी पर सुरभि ने ऑलिव ग्रीन कलर का लाइटवेट लहंगा पहना था जिसकी चोली बहुत प्यारी थी। चोली पर मल्टीकलर वर्क था। सुरभि ने अपनी लुक लथ और ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स पहनकर कंप्लीट की। जबकि हेयर्स को उन्होंने हल्का कर्ल किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic)

3. सूफी नाइट के लिए भी सुरभि ने इंडो-वेस्टर्न स्टाइल चूज किया। उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी जो पूरी सीक्वेंस से सजी थी। सुरभि ने मैचिंग क्रॉप टॉप और फ्लेयर्ड पैंट्स के साथ शीर नेट की फुल लैंथ जैकेट पहनी थी। साथ में सुरभि ने ब्लैक सिल्वर ज्यूलरी पहनी थी।

PunjabKesari

4. सेक्सी फैशन की शौकीन सुरभि अलग च्वाइंस के कपड़े पहनती हैं। अपनी दोस्त की रिसेप्शन पर उन्होंने एक थ्री-पीस ड्रेस पहनी थी जिसके साथ डीप क्लीवेज ब्लाउज और फ्लेयर्ड पेंट्स थी साथ में हैवी वर्क वाली फ्लोर लैंथ जैकेट। सुरभि ने गले में एक मैचिंग हार पहना था।

PunjabKesari

5. अपने सीरियल्स शेरदिल शेरगिल में भी जब वो ब्राइड बनी थी तो उन्होंने स्काई ब्लू साड़ी पहनी थी। ग्रीन कलर की हैवी ज्वैलरी हाथों में हाथ फूल बांध कर उन्होंने अपनी लुक कंप्लीट की थी। सुरभि का ये लुक काफी वायरल हुआ था।  

PunjabKesari

6. दीवाली के मौके पर सुरभि ने एक पेस्टल ग्रे टोन लहंगा पहना था, जिसकी चोली डीप ने में थी और साथ में मैचिंग दुपट्टा। लड़कियों को इस तरह के कलर इन दिनों बहुत पसंद आ रहे हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static