चश्मे से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 7 देसी नुस्खे

punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2019 - 11:23 AM (IST)

कंम्प्यूर और स्मार्ट फोन के इस दौर में लोग पूरा दिन अपनी आंखों को स्क्रीन पर गढ़ाए रखते हैं। ऊपर से डाइट भी अच्छी नहीं लेते, यहीं वजह है आज कम उम्र में बच्चों को चश्मा लगाने की नौबत आ जाती हैं। जी हां, बड़े से लेकर छोटो तक में कम आंखों की रोशनी के मामले बढ़ते जा रहे है जिसका समाधान निकालना जरूरी भी है।

 

अगर आप भी चाहते है कि आपके बच्चे की आंखों की रोशनी हमेशा तेज रहें तो सबसे पहले उसकी डाइट में बदलाव (पोषक तत्व से भरपूर खाना) लाए। इसके अलावा आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे भी बताएंगे जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। ये नुस्खे ना केवल बच्चों बल्कि बड़ी उम्र के लोगों के लिए असरदार है। 

आंखों की रोशनी कम होने के कारण 

आनुवांशिकता व कम रोशनी में पढ़ाई करना 
आंखों की साफ-सफाई पर ध्यान न देना 
अत्यधिक तनावग्रस्त रहना 
टीवी व कंप्यूटर पर ज्यादा समय बिताना 
लगातार आंखों को किसी काम पर गढाए रखना 

PunjabKesari

आंखों के लिए आसान से टिप्स 

रोज सुबह अपने मुंह में पानी भरकर आंखों में ठंडे पानी के छींटे मारे। 
खाने में विटामिन A, C और E युक्त फूड्स शामिल करें। 
प्रतिदिन 8 घंटे की पर्याप्त नींद लें और आंखों को रेस्ट दें। 
कंप्यूटर या टीवी देखते समय थोड़ी-थोड़ी देर बाग आंखों को आराम दें। 
नियमित रुप से योगा व आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले योगासन करें। 
सुबह-सुबह ओस पड़ी घास में नंगे पैर घूमें। 

PunjabKesari


आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए देसी नुस्खे 
सौंफ और बादाम 

सौंफ और बादाम को बराबर मात्रा में पीसकर चूर्ण बना लें। फिर रात को सोने से पहले 1 चम्मच गर्म दूध में मिलाकर पिएं। अससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी। 

काली मिर्च और घी

काली मिर्च के चूर्ण में देसी घी और मिश्री मिलाकर सेवन करें। रोजाना इसका सेवन करवे से मस्तिष्क को ताकत मिलेगी और आंखों की रोशनी तेज होगी। 

बादाम की चटनी 

3-4 बादाम लेकर रोज को भिगोकर रख दें। सुबह उसका छिलका उतारकर इन्हें पीस लें। फिर इस पेस्ट को रोजाना खाने से धीरे-धीरे आंखों की रोशनवी बढ़ने लगेगी।

सेब का मुरब्बा 

सेब आंखों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इनके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। अगर आप सेब को कच्चा नहीं खाना चाहते तो इसका मुरब्बा या रस पिएं। ऊपर से एक गिलास पानी पी लें। इससे काफी फायदा मिलेगा। 

गाजर का सेवन

गाजर में विटामिन A भरपूर होता है जिसके जूस का नियमित सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। आप चाहे तो गाजर की वजह पपीते का सेवन व जूस पी सकती हैं। 

सरसों तेल से मालिश 

रोज रात को सोने से पहले अपने पैरों के तलवों की सरसों तेल से मालिश करें। इससे भी आंखों को काफी फायदा मिलेगा। सरसों तेल को गुनगुना करके इस्तेमाल करें, इससे ज्यादा फायदा मिलेगा। 

आंवला का सेवन 

आंवला में भी आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले विटामिन्स होते हैं। इसलिए इसे अपनी डाइट में अहमियत जरूर दें। रोजाना एक आंवले का सेवन करें। नहीं तो आंवला का मुरब्बा जरूर खाएं। इससे आंखों की रोशनी के साथ-साथ बालों को भी पोषण मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static