होली में मेहमानों का करें मुंह में घुल जाने वाले दही पकौड़ी से स्वागत

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2024 - 12:48 PM (IST)

होली के मौके पर ज्यादातर घरों में दही बड़े बनाएं जाते हैं, हालांकि उसमें मेहनत बहुत करनी पड़ती है। अगर आप चाहते हैं की झटपट दही पकौड़े बन जाएं तो 10 मिनट में ये टेस्टी दही पकौड़ी बना सकते हैं। इसे आप घर में अचनाक आए मेहमानों को स्नैक्स के रूप में सर्व कर सकते हैं। यकीन मानिए सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे। यहां जानिए रेसिपी...

PunjabKesari

दही पकौड़ी बनाने के लिए सामग्री

बेसन- 250 ग्राम 
नमक- 1 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी- 1/2 चम्मच
भुना जीरा पाउडर- 1 चम्मच
बेकिंग पाउडर- 1/2 टीस्पून

दही पकौड़ी बनाने की रेसिपी

1. सबसे पहले बेसन में सारे सूखे मसालों को अच्छी तरह से मिला लें।

2. अब बेसन में पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाकर तैयार कर लें।

3. बेसन को आपको तब तक फेंटना है जब तक ये अच्छी तरह फूल न जाए।

4. आप एक कटोरी में डालकर चेक कर सकते हैं अगर बेसन पानी के ऊपर आ जाए तो समझ लें अच्छा फूल गया है

5. कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें बेसन की छोटी-छोटी गोल पकौडियां सेंक लें।

6. अब दही में थोड़ी हींग और नमक डालकर अच्छी तरह से ब्लैंड कर लें।

7. इसमें बेसन की पकौड़ी डालकर करीब आधा घंटे तक फूलने के लिए रख दें।

8. सर्व करते वक्त एक प्लेट में 4-5 पकौड़ी रखें और ऊपर से थोड़ा दही डाल दें।

9. अब नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा डालें। इसके ऊपर बारीक कटा हरा धनिया डालें।

10. अब हरी चटनी और इमली वाली लाल चटनी डाल करे घर आए मेहमानों को सर्व करें।

11. बेसन की पकौड़ी का स्वाद इतना अच्छा लगता है कि आप दही बड़े खाना भी भूल जाएंगे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static