जानलेवा बीमारियों से बचाता है सिंघाड़ा

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 06:16 PM (IST)

सेहत: सिंघाड़ा तालाब में उगने वाला एक फल है। सिंघाड़े को कुछ लोग कच्चा खाना पंसद करते हैं तो कुछ लोग पका हुआ खाना पंसद करते हैं। इसके अलावा सिंघाड़े की सब्जी भी बनाई जाती है। इसमें प्रटोन, वसा, विटामिन ए, बी, सी, आयरन, कैल्शियम और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सिंघाड़े का सेवन आपको कई जानलेवा बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होता है।

 

1. अस्थमा

अस्थमा के रोगियों के लिए सिंघाड़ा किसी दवाई से कम नहीं। ऐसे में उन्हें 1 चम्मच सिंघाड़े के आटे को ठंडे पानी में मिलाकर सेवन करना चाहिए। 

2. बवासीर

बवासीर में सिंघाड़े का सेवन करने से बड़ा लाभ मिलता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने पर बवासीर में खून आना बंद हो जाता है। 

3. जलन वाले स्थान पर

शरीर की जलन को दूर करने के लिए सिंघाड़े की बेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में इसकी बेल को पीसकर जलन वाले स्थान पर लगाने से जलन खत्म हो जाती है।

4. आंखों के लिए

सिघांड़े में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के लिए बड़ा फायदेमंद साबित होता है। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

5. नाक से नकसीर

नाक से नकसीर यानि नाक से खून आना। अगर ऐसे में इसका सेवन किया जाए तो नाक से खून बहना बंद हो जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static