रोज खाएंगे चावल तो मिलेंगे ये फायदे! (Pix)

punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2016 - 05:19 PM (IST)

कई लोग चावल खाने के बहुत शौकीन होते हैं। वहीं जो लोग डायटिंग पर होते हैं वो चावल खाने से परहेज करते हैं। शायद आप यह नहीं जानते कि चावल में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। पेट खराब होने पर या दस्त लगने पर चावल खाने की सलाह दी जाती है। वाइट राइस की जगह ब्राउन राइस का सेवन करें। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन डायबिटीज और अस्थमा के लोगों को इसे खाने से परहेज करना चाहिए। आज हम आपको बताते हैं कि चावल खाने से क्या फायदे होते हैं?

1. एनर्जी
चावल का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इससे शरीर को कार्बोहाइड्रेट्स मिलते है, जिससे ब्रेन अच्छे से काम करता है। इसे खाने से आप एक्टिव रहते है। 

2. कैंसर से बचाव
ब्राउन राइस खाने से शरीर को अघुलनशील फाइबर पैदा होते हैं जो शरीर में कैंसर से सुरक्षा करते हैं। 

3. हाई ब्लड प्रेशर
कई लोगों का ब्लड प्रेशर काफी हाई रहता है। एेसे में उन्हें रोज एक कटोरी चावल खाने चाहिए क्योंकि इसमें सोडियम नहीं होता। 

4. त्वचा में आए निखार
चावल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते है। यह त्वचा की कई समस्याओं को दूर करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियों को दूर रखते है।

5. शरीर को रखें ठंडा
चावल का सेवन गर्मियों में जरूर करना चाहिए। इसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static