गर्भावस्था में खाएं सूखा नारियल, मिलेंगे ये 5 फायदे

punjabkesari.in Saturday, Jun 02, 2018 - 11:24 AM (IST)

प्रैग्नेंसी में महिलाएं अपनी सेहत का जितना ख्याल रखेगी वह और उसका होने वाला बच्चा उतना ही स्वस्थ रहता है। हैल्दी रहने के लिए सबसे जरूरी होता है उनका डाइट चार्ट बढ़िया होना चाहिए। लेकिन कई बार पूरी केयर करने के बावजूद भी महिलाओं को कई मुश्किलों को सामना करना पड़ता है। प्रैग्नेंसी के दौरान सूखा नारियल खाने से महिलाओं को कई मुश्किलों से राहत मिल सकती हैं। आइए जानिए प्रैग्नेंट महिला द्वारा सूखा नारियल खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

1. सूखा नारियल खाने से होने वाले बच्चे और महिला का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

2. गर्भवस्था में खून की कमी होने पर सूखे नारियल का सेवन काफी फायदेमंद रहता है।

3. प्रैग्नेंसी में हर महिला के पैरों में सूजन की समस्या देखने को मिलती है। इस समस्या के होने पर सूखा नारियल खाएं।

4. गर्भवती महिलाओं में अक्सर एसिडिटी की परेशानी  झेलनी पड़ती है। इस समस्या को सूखे नारियल का सेवन काफी फायदेमंद होता है।

5. सूखा नारियल खाने से ब्रेस्ट मिल्क ज्यादा बनता है। इसके साथ ही इससे दूध की पौष्टिकता भी बढ़ती है।


 

Punjab Kesari