सुबह उठ कर भीगे हुए बादाम क्यों खाते हैं लोग? फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Thursday, Aug 29, 2024 - 11:11 AM (IST)

नारी डेस्क: हर रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। ये बादाम आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं और शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं। भीगे हुए बादाम के छिलके में टैनिन होता है, जो शरीर को पोषक तत्वों देने में मदद करता है। इसके अलावा, बादाम खाने से याददाश्त तेज होती है और कई शारीरिक व मानसिक समस्याएं दूर हो सकती हैं।  सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाना एक बेहतरीन आदत हो सकती है। आपको बता दे की बादाम में विटामिन, मिनरल्स, और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो याददाश्त को सुधारने, दिल की सेहत को बेहतर बनाने और संपूर्ण ऊर्जा स्तर को बढ़ाने में मदद करती है। चलिए जानते हैं भीगे हुए बादाम खाने के फयादो के बारे में। 

शरीर से कोलेस्ट्रॉल को कम करे 

बादाम का सेवन कोलेस्ट्रॉल केलेवल को कंट्रोल  करने में भी सहायक होता है। यह लो-डेंसिटी कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) और ट्राइग्लिसराइड्स केलेवल को कम करने में मदद कर सकता है, और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) के लेवल को बनाए रखने में सहायक होता है। इसलिए, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल  करने के लिए भी बादाम का सेवन किया जा सकता है।

PunjabKesari

कैंसर होने के ख़तरे को कम करे  

बादाम खाने से कैंसर से बचाव भी संभव हो सकता है। इसमें एंटीकैंसर प्रभाव होता है जो कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को नियंत्रित कर सकता है। कड़वे बादाम में मौजूद एमिग्डालिन नामक यौगिक कैंसर के संभावित इलाज में सहायक हो सकता है। इस प्रकार, बादाम का सेवन कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक हो सकता है।

शरीर का मोटापा काम करे 

यदि आप वजन कम करने का तरीका ढूंढ़ रहे हैं, तो रोजगार करने के लिए बादाम को अपने आहार में शामिल करें।  बादाम को कम कैलोरी डाइट के साथ मिलाकर वजन कम किया जा सकता है। बादाम में प्रोटीन, फाइबर, और स्वस्थ फैट्स होते हैं जो लंबे समय तक  करेविंग की समस्या को रोकने में मदद करते हैं। ये तत्व भूख को कंट्रोल करते हैं और अधिक खाने की इच्छा को भी कम करते हैं, जिससे कैलोरी का सेवन घट सकता है।

PunjabKesari

आंखों के स्वास्थ्य के लिए बादाम

आंखों की सेहत बनाए रखने के लिए भी बादाम लाभकारी हो सकता है। इसमें विटामिन ई और जिंक की भरपूर मात्रा होती है, जो आंखों से जुड़ी बीमारियों जैसे एज रिलेटेड मैक्युलर डीजेनेरेशन (एएमडी) को रोकने में मदद कर सकती है। जिंक रेटिना को स्वस्थ बनाए रखने में भी सहायक होता है, जिससे आंखों की सेहत को बेहतर किया जा सकता है।

डायबिटीज को कंट्रोल करे 

डायबिटीज से बचाव और कंट्रोल के लिए भी बादाम का सेवन फायदेमंद हो सकता है। बादाम में फाइबर, अनसैचुरेटेड फैट, और कम कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो इसे एक लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला आहार बनाते हैं। यह टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। इस लिए सुबह खाली पेट भीगे हुए बदाम का सेवन करना बहुत लाभकारी होता हैं। 

हड्डियों की मजबूती के लिए 

बादाम हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी बादाम का सेवन लाभकारी हो सकता है। बादाम में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक हैं। मैग्नीशियम बोन मिनरल डेंसिटी को बेहतर करने में सहायक होता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों के फ्रैक्चर का जोखिम कम हो सकता है।

PunjabKesari

बादाम खाने के आसान तरीके

1. बादाम को सीधे ऐसे ही खा सकते हैं।

2. रातभर पानी में भिगोकर छिलके उतारकर सुबह खा सकते हैं।

3. बादाम को बनाना या मैंगो शेक में शामिल कर सकते हैं।

4. बादाम मिल्क का सेवन कर सकते हैं।

5. केक, मिठाइयों, चिवड़ा, और चॉकलेट में बादाम का उपयोग कर सकते हैं।

6. बादाम का हलवा बनाकर खा सकते हैं।

7. बादाम पाउडर को सादा या दूध में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

 इन तरीकों से आप अपने आहार में बादाम को शामिल करके इसके स्वास्थ्य लाभों का पूरा फायदा उठा सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static