सबसे फायदेमंद फूड, कई परेशानियां होगी दूर

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2016 - 04:17 PM (IST)

सेहत: वैसे तो कई फूड है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते है। इनका सेवन करने से कई तरह की परेशानियों और बीमारियों से बचा जा सकता हैं लेकिन आज हम दुनिया के ऐसे फूड की बात कर रहे है, जो सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। जी हां, खजूर। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। आइए जानते हैं खजूर के और कई स्वास्थ्य फायदे। 

 


1. आयरन से भरपूर

खजूर गर्भवती महिलाओं और बच्चों में खून की कमी को पूरा करता है। 100 ग्राम खजूर में 0.90 मिलीग्राम आयरन की मात्रा होती है। इसलिए खून की कमी होने पर रोज खजूर का सेवन करें। 

2. दस्त से बचाव

खजूर में पोटैशियम होता है, जो दस्त रोगी के लिए बहुत ही जरूरी होता है। इसके सेवन से दस्त की परेशानी दूर होती हैं। 

3. कब्ज में फायदेमंद 

कब्ज की परेशानी होने पर रात को पानी में खजूर डालकर रात भर भीगने के लिए रख दें। अब सुबह उठकर पिघले हुए खजूर का जूस पी लें। कब्ज में काफी आराम मिलता हैं। 

4. संतुलित वजन

खजूर सभी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह शरीर में फैट जमा नहीं होने देता । अगर आप मोटापे से बचना चाहते है तो खजूर को खाली पेट खाएं। 

5. कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित 

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए खजूर का सेवन बहुत जरूरी हैं। खजूर खून को साफ करके दिल से संबंधी रोगों के खतरे को कम करता हैं। 

6. ब्लड प्रैशर कंट्रोल 

खजूर में पोटैशियम भरपूर होता है साथ ही इसमें सोडियम न के बराबर होता है, जो बल्ड प्रैशर को नियंत्रित रखता है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static