बढ़ता Blood Pressure कंट्रोल करेगा काबुली चना, इस तरह बनाएं डाइट का हिस्सा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 25, 2023 - 03:42 PM (IST)

खराब लाइफस्टाइल, फिजिकल एक्टिविटी न करने और गलत खान-पान की आदतों के चलते कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। यदि समय रहते इन समस्याओं पर गौर न की जाए तो डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी स मस्याएं होने लगती हैं। आजकल के समय में छोटी उम्र में ही लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जुझ रहे हैं। वहीं डॉक्टर्स की मानें तो हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी स्थिति है जिसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा भी हाई ब्लड प्रेशर के चलते कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। डाइट में कुछ बदलाव करके आप बढ़ते ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, काबुली चने हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इससे आपको क्या-क्या फायदे होंगे और आप इन्हें कैसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं...

हाई फाइबर से युक्त 

काबुली चने में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। हाई फाइबर वाली चीजें ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा फाइबर के कारण मोटापा भी कम होता है और नसों में जमा प्लॉक कम करने में मदद मिलती है। फाइबर नसों में जमी ब्लॉकेज खोलने में मदद करता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ऐसे में काबुली चना हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी काफी आराम मिलता है। 

मैग्नीयिशयम से युक्त 

शरीर के लिए मैग्नीशियम भी बेहद जरुरी माना जाता है। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा यह ब्लड वेसल्स को भी आराम देने में मदद करता है। मैग्नीशियम को डाइट में शामिल करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। काबुली चने के एक कप में करीबन 48 मिलीग्राम मैग्नीशियम मौजूद होता है। 

पोटेशियम से युक्त 

पोटेशियम शरीर में ब्लड प्रेशर का स्तर कंट्रोल करने में मदद करता है। यह शरीर में सोडियम के प्रभाव को संतुलित करने में मदद करता है। सोडियम के कारण शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। एक कप पके हुए काबुली चने खाने से शरीर को करीबन 477 मिलीग्राम पोटेशियम मिलता है। 

कम मात्रा में सोडियम 

सोडियम को भी ब्लड प्रेशर का मुख्य कारण माना जाता है। प्रोसेस्ड फूड्स में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है जो शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती है। वहीं काबुली चने में सोडियम कम मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में सोडियम का स्तर कम करने के लिए बेहतरीन माना जाता है। 

हार्ट हेल्थ रहेगी बेहतर 

काबुल चने सिर्फ ब्लड प्रेशर ही नहीं बल्कि हार्ट के लिए भी बेहद लाभकारी माने जाते हैं। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और शरीर की सूजन कम करने में मदद करते हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और शरीर की सूजन के कारण हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ता है। ऐसे में काबुली चने हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। 

कैसे करें डाइट में शामिल? 

. काबुली चने का सेवन आप दाल के रुप में कर सकते हैं। रोटी या फिर चावल के साथ आप इसका स्वाद ले सकते हैं। 

.  काबुली चने आप उबालकर भी खा सकते हैं। इसमें थोड़ा सा मसाला डालकर स्वाद को दौगुणा कर सकते हैं। 

.  सलाद के तौर पर काबुली चने मिक्स करके आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

Content Writer

palak