महाशिवरात्रि: चमत्कारी है महामृत्युंजय मंत्र, रोजाना जाप करने से मिलेंगे कई लाभ

punjabkesari.in Thursday, Mar 11, 2021 - 01:10 PM (IST)

आज महाशिवरात्रि का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन लोग भगवान शिव की व्रत रखने के साथ उन्हें जल, बिल्व पत्र अर्पित करके मिठाई का भोग लगाते हैं। साथ ही मंत्रों का जाप करते हैं। मान्यता है कि शिवलिंग के सामने बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से शुभफल मिलता है। इससे मन शांत होने के साथ जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।  तो चलिए जानते हैं भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र का अर्थ व फायदों के बारे में...

महामृत्युंजय मंत्र

ऊँ त्र्यंबकम् यजामहे सुगंधिम् पुष्टिवर्द्धनम्, ऊर्वारुकमिव बंधनात, मृत्योर्मुक्षियमामृतात्।।

अर्थात- इसका मतलब है कि हम सब तीन आंखों वाले महादेव का सच्चे मन से ध्यान करते हैं। साथ ही शिव जी से प्रार्थना करते हैं कि वे हमारे जीवन की सभी परेशानियों को दूर कर दें। हम इस जीवन व मृत्यु के बंधनों से आजाद होकर मोक्ष की प्राप्ति करें।  

ऐसे करें मंत्र जाप 

नहाकर व साफ कपड़े पहन कर मंदिर जाएं। अब मंदिर की अच्छे से सफाई करके शिवलिंग के सामने सीधे होकर बैठ जाएं। भगवान शिव के आगे घी का दीपक जलाकर मन शांत करें। फिर रुद्राक्ष की माला से कम से कम 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। 

PunjabKesari

इन बातों का रखें ध्यान 

- मंत्रों का उच्चारण एकदम सही करें। अगर आप खुद सही से मंत्र नहीं बोल पा रहे हैं तो पंडित से जाप करवाएं। आप चाहे तो अपने मोबाइल में भी इसे सुन सकते हैं। 
- जमीन की जगह किसी आसन पर ही बैठें। 
- इस बात का ध्यान रखें कि आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
- मंत्रों के उच्चारण तक दीपक जलाएं रखें। 
- जीवन में किसी भी तरह का गलत काम करने से बचना चाहिए। नहीं तो भगवान शिव का क्रोध सहना पड़ सकता है। 
- अगर आप मंत्रों का जाप करते हैं तो मांसाहारी खाने व शराब से दूर रहे। 

PunjabKesari

रोजाना मंत्र जाप करने का महत्व 

- भगवान शिव मनोकामना की पूर्ति करते हैं। 
- अकाल मृत्यु के डर से छुटकारा मिलने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। 
- शत्रु व किसी भी तरह के भय से मुक्ति मिलती है।
- आर्थिक समस्याएं दूर होकर जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। 
- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से शारीरिक व मानसिक मजबूती आती है। 
- तनाव कम होकर मन शांत होता है। एकाग्रता शक्ति बढ़ने से दिमाग एकदम सही रहता है। साथ ही स्मरण शक्ति तेज होती है। 
- जीवन की समस्याएं दूर होकर घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का आगमन होता है। 
- लगातार मंत्र का जाप करने से थकान व कमजोरी दूर होकर शरीर में एनर्जी आती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static