ठंडे पानी से नहाने के फायदे
punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2017 - 01:45 PM (IST)
पंजाब केसरी (सेहत) : ठंडा पानी सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। यह प्यास बुझाने के अलावा शरीर को आवश्यक मिनरल भी देता है। गर्मी के मौसम में कोल्ड शॉवर का नाम सुनते ही सबके चेहरे पर सुकून आ जाता है। इस भागदौड़ भरी जिदंगी के कारण लोग अपनी सेहत पर पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पाते जिस वजह से उन्हें कई तरह की छोटी-मोटी परेेशानियों का सामना करना पड़ता है। एेसे में इन परेशानियों से बचने के लिए लोग कई तरह की दवाओं का इस्तेमाल करते हैं और पैसे खर्च करते हैं लेकिन फिर भी इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। आज हम बताएंगे कि ठंडे पानी से नहाने के और भी कई फायदे होते हैं।
1. डिप्रेशन
ठंडे पानी में नहाने से डिप्रेशन से राहत मिलती है। व्ययाम करने के बाद अगर आप ठंडे पानी के साथ नहाएंगे तो पूरा दिन तरोताजा रहेंगे।
2. विषैले पदार्थ बाहर निकालें
ठंडे पानी से नहाने से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे शरीर को इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है और शरीर के दूसरे अंगों को इन विषैले तत्वों से लड़ने में ज्यादा मेहनत करने की जरुरत नहीं पड़ती।
3. इम्यूनिटी बढ़ाए
कोल्ड शाॅवर इम्यूनिटी सिस्टम को काफी बेहतर बनाता है। यह शरीर में मेटाबॉलिज्म लेवल बढ़ता है जिस कारण कारण इम्यूनिटी सिस्टम एक्टिव हो जाता है। ठंडे पानी के साथ नहाने से आलस नहीं पड़ता और आप अपना काम तेज़ी से कर सकते हैं
4. अधिक ऑक्सीजन के लिए
जब भी आप ठंडे पानी के साथ नहाते हैं तो सांस तेज चलने लगती है और धड़कन भी तेज हो जाती है। यही कारण है कि शरीर में रक्त संचार तेजी से काम करता हैं। इससे कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।