अरारोट के फायदे ही फायदे

punjabkesari.in Friday, Feb 17, 2017 - 08:20 PM (IST)

सेहतः अरारोट सफेद रंग का एक तरह का हर्बल पाऊडर होता है। इसे खाने वाली चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें विटामिन बी कांप्लेक्स, पोटाशियम, कैल्शियम, जिंक मैग्नीशियम और फाइबर जैसे मिनरल पाए जाते हैं। इसी कारण यह बहुत गाढ़ा होता है। इसको खाने से सेहत स्वास्थ्य संबंधी बहुत फायदा मिलता है। इसके सेवन से शरीर में होने वाली दर्द से भी राहत मिलती है।  आइए जाने इसके फायदों के बारे में

1. वजन कम
इसमे पाए जाने वाले अमीलोपेक्टिन और अमीलोसे नाम के स्टार्च शरीर में कैलोरी को कम करने में मददगार हैं। जो वजन कम करने में असरदार है। 

2. पाचन तंत्र में सुधार
इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ्य रहता है। इससे पेट से जुड़ी परेशानिया दूर रहती हैं और दस्त में भी यह बेहद असरदार है। इसके सेवन से पाचन तंत्र की एलर्जी का भी कोई डर नहीं रहता। 

3. गर्भवती औरतों के लिए अच्छा
इसमें फलोट नाम का तत्व पाया जाता है जो गर्भ में पल रहे शिशु के लिए अच्छा होता है। यह नई कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। यह भूर्ण के विकास के लिए भी बहुत फायदेमंद है। 

4. जल्दी घाव भरे
कोई चोट का घाव भर न रहा हो तो उस पर अरारोट का पाऊडर लगाएं। इससे जख्म जल्दी भरना शुरू हो जाता है।  

5. दिल रखे स्वस्थ
अरारोट में पोटाशियम भरपूर मात्रा में होता है जो दिल को स्वस्थ रखने में मददगार है। इससे ब्लड प्रैशन भी सामान रहता है। 

6. धूप की किरणों से बचाव
अरारोट सूरज की अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाव रखता है। इसको हफ्ते में एक बार खाने से यह परेशानी दूर हो जाती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static