गर्म दूध और गुड़ से मिलते हैं कई फायदे

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2016 - 04:24 PM (IST)

गर्म दूध और गुड़  :  दूध में पाया जाने वाला कैल्शिम और प्रोटीन सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इससे बच्चों का विकास और हड्डियां मजबूत होती हैं और यह रोगों से लड़ने के लिए भी बहुत मददगार है। सर्दी के मौसम में गर्म दूध में चीनी की जगह गुड़ मिलाकर पीने से इसके गुण और भी बढ जाते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में.... रात को सोने से पहले गुड़ के साथ पिएं दूध,फिर देखें कमाल

 

1. मोटापा कंट्रोल 
दूध में चीनी डालकर पीने से चर्बी बढ़ती है। इसमें चीनी की जगह गुड़ मिलाकर पीने से वजन कंट्रोल होता है। 

 

2. खून साफ
गर्म दूध में गुड़ मिलाकर पीने से खून साफ होता है। इससे शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। 

 

3. पेट दर्द से राहत
पेट में दर्द है तो गर्म दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से राहत मिलती है। इससे पेट से जुडी दिक्कते दूर हो जाएंगी। 

 

4. जोड़ो के दर्द मेें आराम
हर रोज गुड़ का छोटा-सा टुकड़ा अदरक के साथ खाने से दर्द से आराम मिलता है। 

 

5. पीरीयड्स के दर्द से छुटकारा 
पीरीयड्स आने पर कई औरतों को बहुत दर्द होता है। ऐेसे में गर्म दूध के साथ गुड़ डालकर पीने से दर्द से निजात पाई जा सकती है। 

 

6. थकान दूर
सारा दिन काम करने के बाद थकावट से परेशान हैं तो दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से थकावट दूर हो जाती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static