दिल खोल के खरीदारी करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान

punjabkesari.in Wednesday, Dec 14, 2016 - 05:56 PM (IST)

लाइफस्टाइल: मंहगी खरीदारी करना हर कोई चाहता है लेकिन ज्यादा बजट में खरीदारी करना हर किसी के बस की बात नहीं होती। अगर महंगी खरीदारी करते भी है तो इससे घर के खर्चो पर असर पड़ता है और फिर पूरा महीना एडजेस्ट करके चलना पड़ता है। अगर आप बड़ी खरीदारी करने जा रहे हैं तो खरीदारी करने से पहले जरूर सोच लें ये बातें। 

1. बजट 

खरीदारी ऐसी करें जो आपके बजट में हो ताकि बाद में आपको किसी भी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। अगर आपके बजट में वो चीज नहीं है और आप उसे फिर भी खरीदना चाहते है तो ऐसे में आप दो- तीन महीनें में पैसे इकट्ठे करके फिर खरीदारी करें।

2.  भविष्य में जरूरत पड़ेगी

खरीदारी करने से पहले यह बात जरूर सोच लें जो सामान आप खरीदने जा रहे हैं उस सामान की आपको भविष्य में जरूरत पड़ेगी या नहीं। ऐसा सामान बिल्कुल न लें जो बस एक-दो बार इस्तेमाल किया जाए। 

3. टिकाऊ चीजेे

कोई भी चीज खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता को जान लें। अगर वो चीज अच्छी है और टिकाऊ है तो ही उस सामान की खरीदारी करें। 

4. कीमत 

कई बार ऐसा होता है कि आप खरीदारी कर लेते हैं और वही सामान दूसरी दुकान में उससे कम दाम पर मिल रहा होता है। इसलिए पहले आप सभी दुकानों में अच्छी तरह घूमकर और चीजों की कीमत जान लें फिर सामान की खरीदारी करें। 

5. रिटर्न 

कई बार जल्दबाजी में सामान की गांरटी वांरटी के बारे में पूछना भूल जाते हैं और रिर्टन पॉलिसी के बारे में भी नही पूछते। इसलिए खरीदारी करते समय इन सभी चीजों का ध्यान रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static