बच्चों  के फोन चलाने की आदत से परेशान हैं Kareena, बोलीं- कई बार हाथ से छीनना पड़ता है

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 10:41 AM (IST)

नारी डेस्क: करीना कपूर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दायरा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और एक्ट्रेस इसके प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में वह अंबानी परिवार की गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में पति सैफ अली खान और दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ नजर आई थीं। अब करीना ने एक इंटरव्यू में अपने बच्चों की परवरिश और उनके स्क्रीन टाइम को लेकर खुलकर बात की है।

बच्चों के फोन इस्तेमाल को लेकर सख्त हैं करीना

करीना ने बताया कि वह तैमूर और जेह के फोन और दूसरे डिजिटल डिवाइस इस्तेमाल करने को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। खासकर जब बच्चे मोबाइल पर गेम खेलने लगते हैं, तो वह उनके स्क्रीन टाइम को लेकर ज्यादा चिंतित हो जाती हैं। 'एक्सप्रेसो' के 16वें एडिशन में बातचीत के दौरान करीना ने बताया कि उनके दोनों बेटों के पास अपना कोई फोन नहीं है। हालांकि, तैमूर अपनी नैनी के फोन को ही अपना फोन मानते हैं। करीना ने बताया कि उन्होंने तैमूर को साफ कहा है कि वह फोन उसका नहीं है। तैमूर ने उनसे पूछा था कि क्या वह अपने दोस्तों को बता सकता है कि यह उसका फोन है, लेकिन करीना ने इसके लिए भी मना कर दिया।

PunjabKesari

गेम खेलते-खेलते फोन छोड़ना मुश्किल

करीना ने बताया कि वह बच्चों के स्क्रीन टाइम को लेकर काफी स्ट्रिक्ट हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि डिजिटल चीजों को लेकर वह कई बार 'हाइपर' हो जाती हैं। हालांकि, बच्चे भी उन्हें उनकी बात याद दिला देते हैं। करीना ने बताया कि जब वह बच्चों को फोन से दूर रहने के लिए कहती हैं, तो तैमूर उनसे पूछता है कि वह और उसके 'अब्बा' यानी सैफ भी तो फोन पर बात करते हैं। ऐसे में करीना के लिए बच्चों को फोन से दूर रखना हमेशा आसान नहीं होता। एक्ट्रेस ने कहा कि जब बच्चे पूरे दिन गेम खेलते रहते हैं, तो उन्हें कई बार सच में उनके हाथ से फोन छीनना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: सूअर की तरह रहती हूं', 70 हजार किराया देने के बाद भी गंध में रह रहीं 'रोडीज' विनर आंचल खुराना

स्क्रीन टाइम पर करीना और सैफ की सोच अलग

करीना ने यह भी बताया कि बच्चों के स्क्रीन टाइम को लेकर उनकी और सैफ अली खान की सोच थोड़ी अलग है। जहां करीना बच्चों के ज्यादा फोन इस्तेमाल करने को लेकर तुरंत चिंतित हो जाती हैं, वहीं सैफ उन्हें थोड़ा रिलैक्स रहने की सलाह देते हैं। करीना के मुताबिक, सैफ को लगता है कि वह इस मामले में जरूरत से ज्यादा परेशान हो जाती हैं और उन्हें थोड़ा शांत रहने की जरूरत है। लेकिन करीना का मानना है कि बच्चों के फोन इस्तेमाल को लेकर उन्हें सतर्क रहना ही पड़ेगा। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि शायद बच्चों के स्क्रीन टाइम को लेकर यही एक ऐसी बात है, जिस पर उनकी और सैफ की अक्सर बहस हो जाती है।

PunjabKesari

करीना की कोशिश बच्चों को फोन से दूर रखने की

करीना की बातों से साफ है कि वह तैमूर और जेह के स्क्रीन टाइम को लेकर काफी सजग रहती हैं। वह नहीं चाहतीं कि बच्चे जरूरत से ज्यादा समय मोबाइल या गेम्स में बिताएं। वहीं, सैफ इस मामले में थोड़ा संतुलित नजरिया रखने की सलाह देते हैं। दोनों की पैरेंटिंग को लेकर अलग सोच के बावजूद, बच्चों के लिए सही बैलेंस बनाने की कोशिश करते नजर आते हैं।

फिलहाल करीना अपनी फिल्म 'दायरा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।
 PunjabKesari
 
 
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static