झड़ते बालों से लेकर स्किन टैनिंग को ठीक करें सिर्फ एक चीज

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2017 - 10:35 AM (IST)

ब्यूटी: दही का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियाे दूर होती है। इसी के साथ पेट से जुड़े कई विकार भी खत्म होते है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी 12 तथा फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा दही से स्किन की प्रॉबल्म जैसे बालों का गिरना, पिंपल्स, ड्राई स्किन अन्य आदि समस्याएं भी आसानी से दूर हो जाती है। अगर आफ भी स्किन की इन सब दिक्कतों से परेशान है तो दही का इस्तेमाल करें। आइए जानते है दही को इस्तेमाल करने का सही तरीका। 


- बालों का गिरना बंद 

मेथी के दानों को पीसकर दही में मिला लें। अब इसको बालों के स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। इससे झड़ते बालों की समस्या दूर होगी। 

- पिंपल्स 

अगर आप पिंपल्स की समस्या ज्यादा ही परेशान है तो रात को सोने से पिंपल्स वाली जगह पर दही लगा लें। फिर सुबह उठकर ठंडे पानी से धो ले। पिंपल्स गायब हो जाएंगे। 

- डार्क सर्कल्स 

आंखों के नीचे काले घेरे पड़ना आम है। इनको दूर करने के लिए राज के समय प्रभावित जगह पर दही लगा लें और 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। 

- डैंड्रर्फ करें दूर 

सर्दियों में डैंड्रर्फ की समस्या ज्यादा दिखाई देती है। ऐसे में दही लेकर अपने स्कैल्प पर अच्छी तरह से मसाज करें। इसके 20 मिनट बाद बालों के शैंपू कर दें। 

- रंगत निखारे 

चेहरे को गोरा करने के लिए दही में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। 

- टैनिंग खत्म 

दही और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से टैनिंग की समस्या झट दूर होती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static