मंदिर जो लगता है पूरी तरह बर्फ से ढका

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2016 - 11:13 AM (IST)

ट्रैवलिंग:दुनिया में अजूबों की कोई कमी नहीं हैं। झरने, तालाब,नदीयां,पहाड़ कुदरत की बनाई ऐसी चीजें देखकर हैरानी होती है लेकिन कई बार कुछ इंसान भी अपनी कला से ऐसी चीजें बना देते हैं,जिसकी खूबसूरती और बनावट देखकर अपनी आंखों पर यकीन कर पाना भी मुश्किल हो जाता हैं। आज हम जिस बिल्डिंग की खूबसूरती की बात कर रहे हैं वो कुदरत का कोई नजारा नहीं बल्कि इंसानों की बनाई हुई ईमारत ही है। 


थाइलैंड का चियांग राई,थाई कला और संस्कृति के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां पर खूबसूरत सफेद रंग का मंदिर जन्नत से कम नहीं है। इस मंदिर में थाई कला का हर रंग देखने को मिलता है।  इस खास वजह से ही इसे नैशनल लैंडमार्क का दर्जा  दिया गया है। हर साल बड़ी तादाद में पर्यटक इसे देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। 


Wat Rong Khun नाम के इस मंदिर में सफेद रंग की रेडियंट और प्लास्टिक से साथ शीशे लगे हुए हैं। जिस पर धूप पड़ने पर यह ऐसे चमकने लगता है जैसे सफेद बर्फ पर किसी ने अपनी कला से मीणाकारी कर दी हो।  इसे देखकर ऐसा लगता है कि मानों अभी-अभी यह मंदिर बर्फ से ढक गया हो। बुद्ध भगवान को समर्पित यह मंदिर उनके भक्तों के लिए जन्नत से कम नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static