श्रीलंका की ये जगह हैं बेहद खूबसूरत, देखकर रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Thursday, Jun 29, 2017 - 06:45 PM (IST)

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग)- श्रीलंका अपना प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इस जगह की खूबसूरती को देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक श्रीलंका पहुंचते हैं। पहाड,नदियां,झीले और झरने हर तरफ हरियाली इस जगह को बहुत खास बना देती है। आइए जाने इसकी रोमांचकारी जगहों के बारे में। 


1. नुवाराइलिया 

PunjabKesari


श्रीलंका के नुवाराइलिया पर्वत से निकलने वाली केलानी नदी पर वहां के लोगों की जिंदगी निर्भर करती है। समुद्र तल से 2000 मीटर की ऊंचाई पर बसा यह पहाड़ी शहर देखने में बहुत खूबसूरत है। इस जगह पर ही नेल्लु नाम का फूल खिलता है। जो साल या 2 साल बाद नहीं बल्कि 14 साल बाद खिलता है। इसके नाम पर ही इस शहर का नाम रखा गया है। 

2.पि‍न्नावला एलिफेंट ऑरफनेंज 
यहां पर कुदरती नजारों के साथ-साथ हाथियों के करतब भी देखें जा सकते हैं। एक बार यहां आने के बाद आपका हर साल यहां आने का मन करेगा। 

3. पोलोन्नरुवा 
यहां पर आकर आप श्रीलंका की पुरानी सभ्यता को करीब से जान सकते हैं। पुराने समय की बहुत सी चीजें आप यहां पर देख सकते हैं। 

4. दमबुला केव टेम्पल  

PunjabKesari

यह मंदिर अपनी अनोखी शिल्पकारी के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इस मंदिर में भगवान बुद्ध के 150 मूर्तियां मौजूद हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static