मोटापा करना है कम तो ठंडे पानी से नहाएं

punjabkesari.in Thursday, Oct 27, 2016 - 06:04 PM (IST)

सेहतमंद होना अच्छी बात है लेकिन मोटापा उतनी ही बुरी बात। एक बार वजन बढ़ जाए तो इसे घटाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। कुछ लोग जिम तो कुछ लोग डायटिग का सहारा लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि ठंडे पानी के साथ नहाने से भी वजन कम किया जा सकता है। बॉडी में दो तरह के फैट होते हैं। एक व्हाइट और दूसरा ब्राऊन। सफेद फैट के कारण शरीर मोटा हो जाता है। बॉडी में चर्बी जमा हो जाती है। ठंड़े पानी के साथ नहाने से शरीर में बढ़ी हुई चर्बी कम हो रही है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...


ठंडे पानी से नहाने के फायदे


1. ठंड़े पानी के साथ नहाने से तनाव कम हो जाता है। 

2. इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है,जिससे चर्बी कम होनी शुरू हो जाती है। 

3. ठंड़े पानी के साथ नहाने से इम्यून सिस्टम बेहतर हो जाता है। 

4. मानसिक बीमारी के रोगी को ठंड़े पानी के साथ नहाने से फायदा मिलता है।

5. बॉडी का अतिरिक्त फैट कम होना शुरू हो जाता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static