यहां इंसानों का नहीं चमगादड़ों का होता है इलाज(Pix)

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2016 - 08:30 PM (IST)

अस्पताल का नाम सुनते ही इलाज का ख्याल मन में आने लगता है। आपने वैसे तो कई तरह के अस्पतालों को देखा और उनके बारे में सुना होगा। इंसानों,जानवरों या बच्चों का अस्पताल तो आम सुनने को मिलता है लेकिन आज हम जिस हॉस्पिटल की बात कर रहे हैं वो है चमगादड़ों का अस्पताल। जी हां इस अस्पताल में चमगादड़ों का इलाज किया जाता है।


ऑस्ट्रेलिया में दुनिया का पहला ऐसा हॉस्पिटल है जहां बीमार चमगादड़ों और उनके बच्चों का इलाज किया जाता है। यहां पर इन्हें बिना परेशानी के एडमिट करवाया जाता है। इसकी खास बात यह है कि पैरालाइसिस के शिकार चमगादड़ों का इलाज और पालन-पोषण किया जाता है। जब वह ठीक हो जाते हैं तो उन्हें पार्क में दोबारा छोड़ दिया जाता है।


यहां पर चमगादड़ों की देखभाल किसी बच्चे की तरह की जाती है। उन्हें बोतल से दूध पिलाया जाता है,नहलाया और उन्हें कम्बल से लपेटा कर रखा जाता है। इस अस्पताल में हर साल 300 से भी ज्यादा चमगादड़ों का इलाज किया जाता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static