बांधनी का ट्रेंड  है हिट एंड फिट, इससे आप भी निखारें अपना Fashion Sense

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2024 - 03:59 PM (IST)

बांधनी पहनावा हमेशा से ही लोकप्रिय रहा है, चाहे इसे त्यौहारों के मौसम में पहना जाए या फिर शादी के खास अवसर पर। बांधनी ट्रेडिशनल हैंडीक्राफ्ट टेक्निक है जिसमें कपड़ों को अलग-अलग तरीकों से बांधकर और फिर रंगों में डुबोकर कई तरह के पैटर्न्स और डिज़ाइन्स तैयार किए जाते हैं। यह एक ऐसा ट्रेंड है जो हर उम्र के लोगों पर अच्छा लगता है। इन दिनों बांधनी साड़ी और कुर्तों से लेकर फ्यूज़न सेट्स और ड्रेसेज़ तक इस ट्रेंड को अपने फैशन का हिस्सा बनाया जा रहा है।

PunjabKesari
रंग का महत्व

बांधनी में आमतौर पर प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जाता है, जैसे- पीला, लाल, नीला, हरा और काला। हर रंग का अपना-अपना महत्व होता है। उदाहरण के लिए जैसे लाल दुल्हन के लिए सौभाग्य का प्रतीक है और पीला वसंत के समय और खुशी का प्रतीक है।

PunjabKesari
कस्टम मेड वाइब्रेंट लहंगा

अपनी शादी के लिए दुल्हन इस तरह कस्टम मेड वाइब्रेंट बांधनी लहंगा ट्राई कर सकती हैं। इस प्रिंट में रंगों का खास रोल होता है। इस पिंक लहंगे के साथ ऑरेंज कलर का ब्लाउज इसकी खूबसूरती को निखारने का काम कर रहा था।  इस तरह के हैवी वर्क लहंगे के साथ दुपट्टे को खूबसूरती से स्टाइल कर दुल्हन अपने लुक को रॉयल बनाने का काम कर सकती है।

PunjabKesari
ऑलोवर बांधनी प्रिंट सूट

अगर आप भी अपने वॉर्डरोब में बंधनी शामिल करना चाहती हैं तो ऑलोवर प्रिंट वाला पलाज़ो सूट पहन सकती हैं। इसे मेहंदी से लेकर  पूजा तक कई मौकों पर पहना जा सकता है, जो आपको शानदार फेस्टिव लुक देंगे।

PunjabKesari
वेस्टर्न आउटफिट्स का भी है चलन

अब सिर्फ साड़ी और सूट में नहीं  बांधनी अब वेस्टर्न आउटफिट्स में भी काफी पॉपुलर हो रहा है। आप चाहें तो इस तरह की जंपसूट भी अपने वार्डरॉब में शामिल कर सकती हैं । मार्कीट में बांधनी प्रिंट के श्रग भी आसानी से मिल जाते हैं जिसे प्लेन टॉप के साथ कैरी किया जा सकता है।

PunjabKesari

पारंपरिक बांधनी साड़ी

शादी-फेस्टिवल में आज भी ट्रेडिशनल प्रिंट वाली साड़ियों का ट्रेंड हिट एंड फिट है। अगर आप किसी शादी में अपने ट्रेडिशनल लुक से वाहवाही लूटना चाहती हैं तो  पारंपरिक बांधनी साड़ी से बढ़कर कुछ नहीं है। सीधे पल्ले में इस साड़ी का ग्रेस और ज्यादा बढ़ जाता है।  साड़ी पर बांधनी वर्क  गुजराती कल्चर को बखूबी दर्शाता है। इसके साथ गहने और हेयरस्टाइल का भी खास ख्याल रखें, तभी आपकी खूबसूरती पूरी तरह से निखर कर आएगी।

PunjabKesari
बांधनी दुपट्टे हैं पहली पसंद

बांधनी दुपट्टे की तो बात ही निराली है। लड़कियां प्लेन सूट के साथ इस तरह के दुपट्टे कैरी करना बहुत पसंद करती हैं जिसे जयपुरी दुपट्टे भी कहा जाता है। वहीं लड़के भी बांधनी प्रिंट पगड़ी पहनना पसंद करते हैं। इस तरह के प्रिंटेड कपड़े में आपकी लुक एकदम देसी वाइब्स देती है।

PunjabKesari

बांधनी पैचेज़ पर भी कर सकते हैं भरोसा

अगर आप अपने पूरे लुक में बांधनी प्रिंट कैरी करने को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं हैं तो आप इसे छोटे- छोटे  एलिमेंट्स में भी इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। प्लेन साड़ी के साथ बांधनी प्रिंट का ब्लाउज़ कैरी  किया जा सकता है। इसके अलावा आप अपने आउटफिट्स में बांधनी पैचेज़ का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static