सिंपल नहीं बनाकर खाएं Baked Cheesy French Fries

punjabkesari.in Friday, May 24, 2019 - 05:21 PM (IST)

आजकल बच्चे और बड़ों दोनों ही फ्रेंच फ्राइज खाने के शौकीन हैं। सिंपल फ्राईज तो आप सब ने बहुत खाए होंगे लेकिन आज हम आपको बनाने सिखाएंगे चीजी फ्रेंच फ्राइज। तो चलिए जानते हैं चीजी फ्राइज बनाने की रेसिपी। 

 

सामग्री:

प्रोसेस्ड चीज - 200 ग्राम
मॉजरेला चीज - ग्रेड करने के लिए
मक्खन - 1 टीस्पून
मैदा - 1 टेबलस्पून
दूध - 200 मि.ली
काली मिर्च पाउडर -1 चुटकी
नमक -1 टीस्पून
तेल - तलने के लिए
आलू - 500 ग्राम ( फ्रेंच फ्राइज शेप में कटे हुए )
रेड चिली फ्लेकस - 1 चुटकी
मिक्स हर्ब्स - 1 चुटकी

PunjabKesari

बनाने की विधि

1. सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म कर लें, उसमे सभी तैयार फ्राइस को 5-10 मिनट के लिए तलें।
2. उसके बाद एक अलग कड़ाही में मक्खन लेकर उसमें मैदा को 2 से 3 मिनट तक भूनें।
3. फिर उसमे दूध डालकर 2 से 3 मिनट तक कुक करें। 
4. तैयार सॉस में काली मिर्च पाउडर और नमक डाल दें।
5. अब एक बेकिंग ट्रे लेकर फ्रेंच फ्राइस को उसमें रख दें।
6. अब फ्रेंच फ्राइस के ऊपर तैयार चीज सॉस, मॉजरेला चीज, चिली फलेक्स और मिक्स हर्बस को स्प्रिंकल कर दें।
7. 180 डिग्री प्रीहीटिड ओवन में चीज के मेल्ट होने तक इन्हें पकने दें।
8. आपके चीजी बेक्ड फ्रेंच फ्राइज तैयार हैं। इन्हें गर्म-गर्म सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static