सर्दी में इस झील का पानी बन जाता है सड़क,चलती हैं गाडियां

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2017 - 12:28 PM (IST)

ट्रैवलिंगः दुनिया की कुदरती खूबसूरती की कोई कमी नहीं है। कहीं पर गर्मी के मौसम में तो कहीं पर सर्दी के मौसम में कुदरती खूबसूरती और भी निखर जाती है। कुछ लोग इन नजारों का लुत्फ उठाने के लिए इसी जगहोे की तलाश में रहते हैं। आजकल सर्दी के मौसम में पहाड़ी इलाकों पर डमकर बर्फबारी हो रही है,इस सर्द मौसम में भी लोग बर्फ मेें मजा लेने का मौका हाथ से गवाना नहीं चाहते। आज हम प्राकृति की जिस बेमिसाल खूबसूरती की बात कर रहे हैं वह है झीलें। 

गर्मी में तो झीले खूबसूरत लगती ही हैं लेकिन सर्दी के मौसम में विश्व के कुछ इलाकों में यह झीलें जम जाती हैं। रूस में बैकाल नाम की झील दुनिया की सबसे गहरी झील है। इस झील का पानी भी बिल्कुल साफ है। 600 कि.मी लंबी इस झील की खूबसूरती सर्दी के मौसम में और भी बढ़ जाती है,जब यह झील बर्फ की तरह जम जाती है।लोग बेसब्री से इसके जमने का इंतजार करते हैं ताकि इसकी कुदरती खूबसूरती का मजा ले सकें। आइए जानें इस झील की कुछ खास बातें


1. इसकी खास बात यह है कि यहां पर 1 मीटर से 5 मीटर तक बर्फ जम जाती है। 
2. इस झील के ऊपर 15 टन वजन का वाहन आसानी से चलाया जा सकता है। 
3. झील का पानी साफ होने के कारण यहां पर 40 मीटर तक जमी हुई वनस्पति और जमे हुए जीवों को आसानी से देखा जा सकता है। 
4. बैकाल झील दुनिया का सबसे गहरी झील है। इसकी गहराई लगभग 1642 मीटर है। 
5. यहां पर कहीं-कहीं पानी शीशे की तरह जम जाता है। इसमें चेहरे को आसानी से देखा जा सकता है। 
6. यहां पर पर्यटक भारी संख्या में स्केटिंग करने के लिए आते हैं। 
7. झील मेें जमी हुई बर्फ मई महीने में पिघल जाती है लेकिल अप्रैल में यहां पर वाहन ले जाने पर रोक लगा दी जाती है। 
8. बैकाल दुनिया की एकमात्र ऐसी झील है जो नदी में जाकर नहीं मिलती बल्कि इसके अंदर से अंगारा नाम की नदी निकलती है। इस झील को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static