बद्रीनाथ वाले रास्ते पर पहाड़ गिरने का भयानक वीडियो आया सामने, यह मंजर देख सहमे लोग

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2024 - 03:27 PM (IST)

उत्तराखंड जितना खूबसूरत है उतना ही यह प्रकृति की मार झेल रहा है। पिछले कुछ दिनों से बिगड़ते मौसम के चलते यहां से अलग- अलग घटनाएं सामने आ रही है। उत्‍तराखंड के चमोली जिले के पाताल गंगा इलाके में बड़ी लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। लोगों ने इस  इस प्राकृतिक दृश्य को कैमरे में कैद कर लिया। इस घटना ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के मन में एक खौफ पैदा कर दिया। 


बताया जा रहा है कि ये पाताल गंगा में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे में सुरंग के ऊपर हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि  पहाड़ का एक बड़ा हिस्‍सा टूटकार नीचे आ गया, जिसकी चपेट में सड़क आ गई। चारों तरफ धूल का गुबार ही नजर आ रहा है। हालांकि इस घटना के बाद किसी जान- मान का नुकसान नहीं हुआ है। 

PunjabKesari

लैंडस्लाइड के तुरंत बाद NH-7 नेशनल हाईवे -7 जोशीमठ -बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया। इस हाईवे के बंद होने से चार धाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामने करना पड़ सकता है। इससे पहले भी जोशीमठ में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर भयानक लैंडस्लाइड हो गया था। लगातार हो रही बारिश के चलते उत्तराखंड में  नदिया उफान पर हैं और पिछले कई दिनों से भूस्खलन और मलबे के कारण कई रास्ते बंद हो गए हैं। 

PunjabKesari
वहीं बिगड़ते हालात को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राकृतिक आपदा से होने वाले प्रभावों को न्यून  प्राथमिकता दें। सभी अधिकारी 24 घंटे अलटर् मोड पर रहें। अतिवृष्टि की सूचना पर प्रभावित क्षेत्र में तत्काल टीम को भेज कर यथांसभव राहत एवं बचाव कार्य किये जायें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रभावितों को मौके पर ही राहत एवं बचाव सामग्री के साथ ही अनुमन्य राशि दी जा सके। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static