देर रात खाएंगे खाना तो झेलनी पड़ेगी ये परेशानियां

punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2017 - 02:16 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत): भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग पैसा कमाने की चाह में इतना व्यस्त हो चुके है कि वह रात को देर से खाना खाते है। इस बात से अंजान लोगों को यह बिल्कुल नहीं पता कि रात को लेट खाना खाने की आदत उनको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दे सकती है। अगर आप भी रात को देरी से खाना खाते है तो अपनी इस आदत में थोड़ा सुधार लाएं और अपने आप को बीमारियों से बचाने की कोशिश करें। आज हम आपको कुछ ऐसी ही परेशानियों के बारे में बताएंगे, जिनका सामना रात को देरी से खाना खाने वाले लोगों को करना पड़ता है। 

- वजन बढ़ना 

PunjabKesari

रात को ज्यादा देरी से खाना से फूड ट्राइग्लिसराइड्स में बदल जाता है, जिससे शरीर में एक्सट्रा फैट जमा होने लगता है। मोटापा की समस्या सामने आती है। 

- नींद 

PunjabKesari

खाना डाइजेस्ट होने में काफी समय लगाता है। अगर आप रात को ज्यादा देर से खाने खाते है तो वह अच्छे से नहीं पचता, जिससे रात को नींद में बाधा आती है। और अनिद्रा का समस्या रहती है।  

- स्ट्रेस 

PunjabKesari

देर रात को खाना खाने से नींद काफी लेट आती है, जिससे नींद पूरी नहीं हो पाती और स्ट्रेस लेवल बढ़ने लगता है। 

- न्यूट्रिएंट्स की कमी

जब आप देर रात खाना खाते है तो वह अच्छे से डाइजेस्ट नहीं होता और शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाते है। 

- हाई बीपी

PunjabKesari

रात को देरी से खाना खाने से शरीर में ऐड्रेनलाइन हॉर्मोन का लेवल बढ़ता है, जिससे हाई बीपी की समस्या घेरे रहती है। 

- हार्ट डिजीज

 PunjabKesari

रात को लेट खाना खाने से वजन बढ़ने लगता है और बॉडी में खराब कॉलेस्ट्रॉल बनता है, जो हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ा देता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static