गर्मियों में बच्चे की मालिश करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 06:25 PM (IST)

नारी डेस्क : अक्सर बच्चों की मालिश करना उनकी सेहत और विकास के लिए बहुत जरूरी माना जाता है, क्योंकि इससे उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं, शरीर एक्टिव रहता है और नींद भी बेहतर होती है। भारत में यह परंपरा लंबे समय से अपनाई जाती रही है। लेकिन गर्मियों के मौसम में मालिश करते समय थोड़ी सी लापरवाही भी बच्चे की त्वचा और सेहत पर असर डाल सकती है। डॉक्टरों के अनुसार, इस दौरान कुछ खास गलतियों से बचना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसी 5 आम गलतियां, जो गर्मियों में बच्चे की मालिश करते समय कभी नहीं करनी चाहिए।

बहुत ज्यादा तेल लगाना

बच्चे की मालिश करते समय बहुत ज्यादा तेल लगाना सबसे बड़ी गलतियों में से एक है। अधिक तेल लगाने से बच्चे की नाजुक त्वचा के पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे रैशेज, खुजली और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमेशा हल्की मात्रा में तेल का इस्तेमाल करें, ताकि त्वचा सांस ले सके और बच्चा आरामदायक महसूस करे।

PunjabKesari

दिन में बार-बार मालिश करना

गर्मियों में बच्चे की दिन में बार-बार मालिश करना सही नहीं माना जाता है। 3–4 बार मालिश करने से बच्चे की त्वचा पर असर पड़ सकता है और उसे असहजता भी हो सकती है। दिन में सिर्फ 1 से 2 बार मालिश करना ही पर्याप्त होता है। सबसे बेहतर तरीका यह है कि नहाने से पहले मालिश की जाए, ताकि अतिरिक्त तेल आसानी से साफ हो जाए और बच्चे की त्वचा सुरक्षित रहे।

यें भी पढ़ें: पुरुषों की इन आदतों से महिलाओं में बढ़ रहा सर्वाइकल कैंसर का खतरा

गर्म या धूप वाले कमरे में मालिश करना

बच्चे की मालिश कभी भी गर्म या धूप वाले कमरे में नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे बच्चा असहज महसूस कर सकता है और उसे पसीना या परेशानी हो सकती है। मालिश हमेशा ऐसे कमरे में करें जो ठंडा, साफ और अच्छी तरह हवादार हो, ताकि बच्चा पूरी तरह आरामदायक महसूस करे और उसकी त्वचा पर भी कोई नकारात्मक असर न पड़े।

PunjabKesari

बहुत टाइट या जोर से मालिश करना

बच्चों की त्वचा बहुत नाजुक होती है, इसलिए बहुत टाइट या जोर से मालिश करना बिल्कुल सही नहीं है। जोर-जबरदस्ती या सख्त मालिश करने से बच्चा असहज महसूस कर सकता है और रोने भी लगता है। हमेशा हल्के, सॉफ्ट और जेंटल हाथों से ही मालिश करनी चाहिए, ताकि बच्चा आराम महसूस करे और उसे किसी तरह की परेशानी न हो।

यें भी पढ़ें : फैटी लिवर की दुश्मन हैं ये 5 हरी सब्जियां, खाते ही घटने लगेगा फैट और सूजन

चिपचिपे और भारी तेल का इस्तेमाल

गर्मियों में चिपचिपे और भारी तेल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बच्चे की त्वचा पर रैशेज और असहजता हो सकती है। खासतौर पर सरसों जैसे भारी तेल को इस मौसम में अवॉइड करना बेहतर होता है। इसके बजाय नारियल तेल या बादाम तेल जैसे हल्के तेल का इस्तेमाल करें और वह भी बहुत कम मात्रा में, ताकि बच्चे की त्वचा सुरक्षित और आरामदायक बनी रहे।

PunjabKesari

सही मालिश क्यों जरूरी है?

सही तरीके से की गई मालिश बच्चे को रिलैक्स करती है, नींद बेहतर बनाती है और माता-पिता और बच्चे के बीच बॉन्डिंग को मजबूत करती है। गर्मियों में बच्चों की मालिश करते समय थोड़ी सावधानी बहुत जरूरी है। सही तरीका अपनाकर आप बच्चे को स्वस्थ, आरामदायक और खुश रख सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static