भूकंप, सुनामी और एलियंस! क्या सच हो रही हैं बाबा वेंगा की 2025 वाली भविष्यवाणियां?

punjabkesari.in Wednesday, Jul 30, 2025 - 01:01 PM (IST)

 नारी डेस्क: रूस के कामचटका प्रायद्वीप में आज सुबह आए 8.8 तीव्रता के जबरदस्त भूकंप और उसके बाद जापान समेत कई देशों में सुनामी की चेतावनी के बीच, एक नाम फिर से चर्चा में आ गया है बाबा वेंगा। बाबा वेंगा, जो एक नेत्रहीन भविष्यवक्ता थीं, उन्होंने भविष्य में होने वाली कई घटनाओं की भविष्यवाणी की थी, जिनमें से कुछ समय-समय पर सच भी मानी जाती रही हैं। अब 2025 को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

 कौन थीं बाबा वेंगा?

बाबा वेंगा बुल्गारिया की एक भविष्यवक्ता थीं, जिन्होंने दावा किया था कि उन्हें दिव्य दृष्टि प्राप्त है। उन्होंने 20वीं सदी के दौरान कई ऐसी भविष्यवाणियां की थीं, जिन्हें कुछ लोग सच मानते हैं और कुछ संयोग। हालांकि, हर बड़ी घटना के बाद लोग उनकी भविष्यवाणियों को याद जरूर करते हैं।

PunjabKesari

क्या कहा था बाबा वेंगा ने 2025 के लिए?

प्राकृतिक आपदाएं बढ़ेंगी

बाबा वेंगा का कहना था कि 2025 में भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और खतरनाक मौसम से जुड़ी घटनाएं अचानक बढ़ जाएंगी। रूस में आज आए भूकंप और जापान में उठी सुनामी की लहरों ने लोगों को उनकी यह भविष्यवाणी फिर से याद दिला दी है।

एलियंस से हो सकता है संपर्क

एक और चौंकाने वाली भविष्यवाणी यह थी कि इंसानों का एलियंस (बाहरी जीवन) से संपर्क हो सकता है। इसी बीच वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में एक रहस्यमयी ऑब्जेक्ट देखा है, जिसे उन्होंने 3I/ATLAS नाम दिया है। 1 जुलाई को चिली में एक टेलीस्कोप से इसे देखा गया। वैज्ञानिक अभी जांच कर रहे हैं कि क्या यह कोई एलियन जहाज हो सकता है।

PunjabKesari

यूरोप की जनसंख्या में भारी गिरावट

बाबा वेंगा के मुताबिक, 2025 तक यूरोप में जनसंख्या तेजी से घट सकती है। इसका कारण युद्ध, महामारी या आंतरिक संकट हो सकता है। हालांकि अभी ऐसी स्थिति साफ नहीं है, लेकिन यूरोप में बढ़ती राजनीतिक अस्थिरता को लेकर चिंता जरूर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: बड़ा आतंकी हमलाः आतंकियों ने मिलिट्री बेस पर बोला हमला, 50 सैनिकों की मौत

 नई वैश्विक शक्तियों का उदय

उन्होंने यह भी कहा था कि 2025 में कुछ पुराने शक्तिशाली देश कमजोर होंगे, और नई अंतरराष्ट्रीय ताकतें उभरेंगी। इसमें खासतौर पर एशियाई देशों की भूमिका अहम मानी जा रही है।

मानव मस्तिष्क पर नियंत्रण की तकनीक

बाबा वेंगा की एक दिलचस्प भविष्यवाणी यह भी थी कि 2025 तक ऐसी तकनीक आ सकती है जिससे इंसानों के दिमाग को कंट्रोल या प्रभावित किया जा सकेगा।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और न्यूरो टेक्नोलॉजी के तेजी से बढ़ते प्रयोग इस भविष्यवाणी को भी सच के करीब लाते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

भविष्यवाणियां या संयोग?

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर भरोसा करना या न करना पूरी तरह से व्यक्तिगत सोच है। धार्मिक आस्था और लोक मान्यता पर आधारित ये बातें वैज्ञानिक प्रमाणों से दूर हैं, लेकिन जब घटनाएं उनके कहे अनुसार होती दिखती हैं, तो चर्चा में आना स्वाभाविक है। 2025 की शुरुआत से ही दुनिया में कुछ ऐसी घटनाएं हो रही हैं जैसे भूकंप, सुनामी, एलियन को लेकर वैज्ञानिक चर्चा  जो बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों से मेल खा रही हैं।

हालांकि, इसे संयोग मानें या भविष्यदृष्टि, यह बहस का विषय है। लेकिन इतना तय है कि लोग इन भविष्यवाणियों में अपनी उम्मीदें, डर और जिज्ञासा तलाशने लगते हैं।
 
(Disclaimer: यह लेख धार्मिक और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है, न कि वैज्ञानिक पुष्टि करना।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static