Periods के दर्द से परेशान है तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, सेहत भी रहेगी एकदम दुरुस्‍त

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2023 - 04:55 PM (IST)

हर महीने महिलाओं को पीरियड्स के असहनीयदर्द से गुजरना पड़ता है। यह दर्द आमतौर पर 2 से 3 दिन रह सकता है। जिसकी दूर करने के लिए कुछ महिलाएं पेन किलर का सहारा लेती है। लेकिन इनसे शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंच सकते हैं। आप चाहें तो पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खों को आजमा सकते हैं। तो चलिए जानते है उसके बारे में।

अजवाइन

हर माह पीरियड्स के दर्द छुटकारा पाने के लिए आप अजवायन के पानी का सेवन कर सकते है। इसके लिए एक गिलास पानी में 2 चुटकी अजवायन डालें। इसे तक तक उबालें, जब तक कि यह आधे से कम न रह जाए। इसमें शहद मिलाएं और दिन में 2 से 3 बार पिएं। ऐसा करने से पेट में दर्द और ब्लोटिंग की समस्या में काफी आराम मिलेगा।

तिल का तेल

पीरियड्स के दर्द को दूर करने के लिए तिल का तेल बेस्ट है। क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो दर्द को कम करने में मदद करते हैं। अगर आपको पीरियड्स के दौरान पेट में तेज दर्द होता है, तो आप तिल के तेल से पेट के निचले हिस्से की मालिश कर सकती हैं।

हल्दी और जायफल

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीलिंग गुण होते हैं। वहीं जायफल मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन से राहत दिलाता है। इन दोनों मसालों का एक साथ प्रयोग करने से पीरियड्स के दर्द में काफी आराम मिल सकता है। इसके लिए सोने से पहले गर्म दूध में थोड़ी सी हल्दी और जायफल डालकर पिएं।

पीएं हर्बल काढ़ा और चाय

आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से तैयार काढ़ा और हर्बल टी बनाने से भी दर्द और तकलीफ से आराम मिल सकता है। इसके लिए अदरक, कैमोमाइल, सौंफ और तुलसी जैसी हर्ब्स से बनी चाय पीने से आराम मिलता है।

 
 

 

 

 

 


 

Content Writer

Kirti