शाम के समय भूलकर भी दान न करें ये 3 सफेद चीजें, वरना लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2026 - 05:53 PM (IST)

नारी डेस्क : हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में दान को पुण्य का कार्य माना गया है। मान्यता है कि सही समय और सही वस्तु का दान करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है। लेकिन अगर दान गलत समय पर या गलत तरीके से किया जाए, तो उसका फल उल्टा भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम के समय कुछ विशेष सफेद चीजों का दान करना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन हानि, आर्थिक तंगी और लक्ष्मी की कृपा में कमी आ सकती है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वे 3 सफेद चीजें, जिन्हें शाम के समय दान करने से बचना चाहिए।

पैसों का दान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद पैसे का दान या उधार देना अशुभ माना गया है। मान्यता है कि शाम के समय देवी लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। ऐसे में इस समय धन का लेन-देन करने से लक्ष्मी की कृपा बाधित हो सकती है। इसका असर आर्थिक स्थिति पर पड़ता है और व्यक्ति को धीरे-धीरे धन की कमी, कर्ज या खर्चों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : सफेद नहीं, पीला डैंड्रफ दिखे तो हो सकता है ये गंभीर रोग, जरूर कराएं ये टेस्ट

नमक का दान

नमक हर घर की रसोई का अहम हिस्सा होता है और वास्तु शास्त्र में इसका विशेष महत्व है। शाम के समय किसी को नमक देना या उधार देना शुभ नहीं माना जाता। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, इससे परिवार के सदस्यों की तरक्की में रुकावट आ सकती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। मान्यता है कि शाम को न तो किसी से नमक लेना चाहिए और न ही देना चाहिए। इसके अलावा, हल्दी का दान भी इस समय वर्जित माना गया है।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?

दूध और दही का दान

ज्योतिष शास्त्र में दूध और दही का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है, जो सुख, ऐश्वर्य और वैभव का कारक है। वास्तु के अनुसार, शाम के समय दूध, दही या इनसे बनी चीजों (जैसे खीर) का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर हो सकता है, जिसका असर धन, वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्धि पर पड़ता है। कहा जाता है कि इसका नकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार पर भी देखने को मिल सकता है।

PunjabKesari

दान जरूर करें, लेकिन सही समय और सही वस्तु का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम के समय पैसे, नमक और दूध-दही जैसी सफेद चीजों का दान करने से बचना चाहिए। अगर आप दान करना चाहते हैं, तो इसके लिए सुबह या दिन का समय अधिक शुभ माना जाता है। इससे न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static