कैंसर से बचाएंगे ये आहार इसलिए जरूर खाएं

punjabkesari.in Wednesday, Apr 26, 2017 - 05:43 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनकर ही लोग डर जाते हैं। इस बीमारी का इलाज इतना महंगा है कि सभी लोग इस पर खर्च नहीं कर सकते। ऐसे में गरीब व्यक्ति इलाज न करवा पाने की वजह से मर जाता है। इस बीमारी के मुख्य कारण तम्बाकू और शराब का अधिक सेवन करना है। इसके अलावा आनुवांशिकता और मोटापे की वजह से भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। ऐसे में लोगों को हमेशा ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे इस बीमारी के खतरे से बचा जा सके।


1. ग्रीन टी

ग्रीन टी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर से बचा जा सकता है। रोजाना दिन में कम से कम 2-3 कप ग्रीन टी पीनी चाहिए। 

2. ब्रोकली

ब्रोकली का इस्तेमाल सब्जी या सूप बनाने में किया जाता है। अपने आहार में ब्रोकली शामिल करना बहुत जरूरी है। इससे मुंह और लीवर का कैंसर होने का खतरा टल जाता है। हफ्ते में 2-3 बार ब्रोकली का सेवन जरूर करना चाहिए।

3. टमाटर

टमाटर में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। रोजाना भोजन के साथ कच्चा टमाटर खाने से ब्रैस्ट कैंसर से बचाव रहता है।

4. ब्लू बैरी

ब्लू बैरी एक ऐसा फल है जिसके सेवन से शरीर को कई फायदे होते हैं। ब्लू बैरी का रस पीने से भी काफी फायदा होता है। इससे स्किन और लीवर के कैंसर से बचा जा सकता है।

5. अदरक

अदरक कई तरह के कैंसर से लड़ने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिंस दूर होते हैं जिससे स्किन और ब्रैस्ट कैंसर होने का खतरा बहुत कम हो जाता है।

6. लहसुन

लहसुन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से सुरक्षित रखते हैं। रोजाना 1-2 कली लहसुन की खाने से शरीर स्वस्थ रहता है और इससे कैंसर का खतरा भी कम होता है।
 

Punjab Kesari