शरीर को कई बीमारियों से दूर रखता है Avocado

punjabkesari.in Tuesday, May 16, 2017 - 10:24 AM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : एवोकाडो एक गहरे हरे रंग का फल है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे सीधे तौर पर भी खा सकते हैं या पका कर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। एवोकाडो में विटामिन ए, बी और ई के अलावा फाइबर और प्रोटीन भी काफी मात्रा में होता है। इससे शरीर में शुगर की मात्रा कंट्रोल में रहती है। इसके अलावा एवोकाडो खाने से शरीर को और भी कई फायदे होते हैं। 


ब्लड प्रैशर
एवोकाडो में पोटेशियम काफी मात्रा में होता है जो शरीर में रक्त चाप को संतुलित रखता है। जिन लोगों को हाइ ब्लड प्रैशर की समस्या होती है उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

डायबिटीज
इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट होता है जो शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है। इसके अलावा यह शरीर में इंसुलिन के लेवल को भी संतुलित रखता है। ऐसे में डायबिटीज के रोगी के लिए यह काफी फायदेमंद होता है।

आंखों की रोशनी
एवोकाडो में विटामिन ई होता है जो हमारी आंखों के लिए बहुत जरूरी है। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और कई समस्याएं दूर होती हैं।

वजन बढ़ाना
इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो शरीर की कमजोरी दूर करते हैं। जिन लोगों के शरीर का वजन कम होता है उन्हें एवोकाडो का सेवन जरूर करना चाहिए।

पाचन क्रिया
इस फल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पेट को साफ करता है और कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। अपने खाने में एवोकाडो को शामिल करके पाचन क्रिया को ठीक रखा जा सकता है।

जोड़ों में दर्द
एवोकाडो के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम से जोड़ों की दर्द दूर होती है। गठिया के रोगी को इस फल का सेवन जरूर करना चाहिए।

दिल
इसमें फोलिक एसिड और विटामिन-के होता है जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। इस फल के सेवन से दिल की कोशिकाएं सही ढंग से काम करती हैं जिससे हार्ट अटैक जैसी समस्या नहीं होती।
 

Punjab Kesari