कैंसर से बचाने में फायदेमंद हैं अश्वगंधा लेकिन गलत तरीके से सेवन देगा शरीर को नुकसान

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2024 - 12:08 PM (IST)

आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियों बताई गई हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं। इनका सेवन करने से कई तरह की बीमारियों का जोखिम कम होता है। उन्हीं जड़ी-बूटियों में से एक है अश्वगंधा। अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरिल गुण पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा अश्वगंधा में एंटी स्ट्रेस गुण भी पाए जाते हैं जो तनाव दूर करने में मदद करते हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए अश्वगंधा के फायदे और नुकसान बताते हैं। 

कैंसर से होगा बचाव 

कैंसर से बचने के लिए अश्वगंधा बेहद फायदेमंद माना जाता है। कई शोधों में यह बात सामने आई है कि अश्वगंधा का सेवन करने से शरीर में  कैंसर सेल्स नहीं बनते और कैंसर के नए सेल्स बढ़ने से भी रोकता है। अश्वगंधा शरीर में रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पीशिज का निर्माण करता हैं जो कैंसर सेल्स को खत्म करके और कीमोथेरेपी से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। 

PunjabKesari

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत 

अश्वगंधा में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स इम्युन सिस्टम को भी मजबूत बनाने में मदद करते हैं। सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों से बचाने में भी अश्वगंधा बेहद फायदेमंद माना जाता है। 

आंखों की रोशनी होगी तेज 

इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। रोजाना दूध के साथ इसका सेवन करने से आंखों में पड़ रहे स्ट्रेस से भी छुटकारा मिलता है। 

PunjabKesari

मानसिक तनाव होगा दूर 

यह मानसिक तनाव दूर करने में भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। एक रिपोर्ट की मानें तो इसका सेवन करने से 70 फीसदी तक तनाव कम किया जा सकता है। यह शरीर और मानसिक संतुलन को ठीक रखने में फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से आपको नींद भी अच्छी आती है। इसके अलावा अश्वगंधा कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलवाने में भी मदद करता है।

शारीरिक समस्याओं से बचाव 

अश्वगंधा व्हाइट ब्लड सेल्स और रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से कई तरह की गंभीर शारीरिक समस्याओं से बचाव रहता है। 

इस तरह करें सेवन 

अश्वगंधा से बने चूर्ण का सेवन आप पानी, शहद या फिर घी में मिलाकर कर सकते हैं। रात में सोने से पहले दूध के साथ इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा खाना खाने के बाद इसे आप खा सकते हैं। कुछ लोग खाली पेट भी अश्वगंधा खाते हैं लेकिन खाली पेट इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में किसी डॉक्टर या आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स से पूछकर ही इसका सेवन करें। 

PunjabKesari

नुकसान 

. यदि आपका ब्लड प्रेशर हाई होता है तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें। इसके अलावा यदि बीपी लो भी होता है तो भी इसका सेवन न करें। 

. अश्वगंधा का सेवन पेट के लिए हानिकारक हो सकता है। इसे खाने से डायरिया की समस्या हो सकती है। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले लें। 

PunjabKesari

. यदि आपको नींद नहीं  आती तो आप इसका सेवन कर सकते हैं लेकिन ज्यादा दिनों तक इसका इस्तेमाल आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। 

. अश्वगंधा की यदि सही डोज न ली जाए तो उल्टी और जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

. इसका ज्यादा प्रयोग भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा मात्रा में इसका इस्तेमाल करने से बुखार, थकान और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static