अहमदाबाद विमान हादसे का वीडियो बनाने वाला आर्यन अंसारी कहां है? पढ़ें पूरी जानकारी
punjabkesari.in Monday, Jun 16, 2025 - 02:49 PM (IST)

नारी डेस्क: अहमदाबाद विमान हादसे का वीडियो एक नाबालिग लड़के आर्यन अंसारी ने बनाया था। 17 साल के इस लड़के का सोशल मीडिया और मीडिया में खूब चर्चा हुई। लेकिन बाद में यह अफवाह फैली कि उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नवभारत टाइम्स की जांच में पता चला कि आर्यन को गिरफ्तार नहीं किया गया, बल्कि पुलिस ने उसे बातचीत के लिए अपने साथ लिया था।
कौन है आर्यन अंसारी?
आर्यन अंसारी गुजरात के अगवली जिले के कंटोल गांव का रहने वाला है। वह 12वीं क्लास का छात्र है। हाल ही में वह अपने पिता के पास अहमदाबाद आया था। उसके पिता अहमदाबाद मेट्रो में नौकरी करते हैं और पहले फौजी रह चुके हैं। परिवार अहमदाबाद में किराए के एक छोटे से कमरे में रहता है।
वीडियो में कैद हुआ हादसे का भयावह मंजर
आर्यन के मोबाइल में वह वीडियो था, जिसमें एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के खौफनाक पल कैद थे। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उसकी खूब चर्चा हुई। इस वीडियो की वजह से उसकी पहचान काफी बढ़ गई।
हिरासत की अफवाह और पुलिस की प्रतिक्रिया
कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर यह खबर फैलने लगी कि आर्यन को गुजरात पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर ने कई सवाल खड़े कर दिए। जब पुलिस से संपर्क किया गया तो पता चला कि आर्यन को हिरासत में नहीं लिया गया, बल्कि केवल बातचीत के लिए पुलिस ने उसे अपने साथ लिया था।
ये भी पढ़ें: मां ने कहां- कुछ दिन रुक जाते बेटा... और बेटे ने कैंसल करवा दिया टिकट, मां की गुहार ने बचाई जान
पुलिस के साथ आर्यन का घर पहुंचना और परिवार की चिंता
पुलिस ने आर्यन के घर लक्ष्मीनगर इलाके में जाकर स्थिति का जायजा लिया। वहां मकान मालिक कैलासबा मिलीं, जिन्होंने मीडिया की उपस्थिति से परेशानगी जताई। उन्होंने बताया कि मीडिया वाले लगातार बच्चे से सवाल पूछ रहे थे, जिससे वह डरा हुआ था। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षा का भरोसा दिया और बाद में उसके परिवार को वापस भेज दिया।
परिवार की हालत और मीडिया की भीड़
आर्यन के पिता छोटे कमरे में रहते हैं और बातचीत से बचते नजर आए। मकान मालिक कैलासबा ने कहा कि मीडिया और सवालों के कारण बच्चा काफी डरा हुआ था। पुलिस ने उसकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा और कोई गलत व्यवहार नहीं किया।
आर्यन अंसारी ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के खौफनाक पल कैमरे में कैद कर, उस घटना की सच्चाई लोगों तक पहुंचाई। हालांकि हिरासत की खबर अफवाह साबित हुई, लेकिन इस पूरी घटना ने एक छोटे बच्चे पर पड़े दबाव को भी उजागर किया है। पुलिस ने स्थिति को संभाला और बच्चे को सुरक्षित घर भेजा।