चमकते दांत पाने के कुछ घरेलु उपाय

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2015 - 11:53 AM (IST)

क्या आप फोटो खिचंवाते वक्त एक बड़ी-सी मुस्कुराहट देने से बचते हैं? क्या आपको डर रहता है कि आपके पीले दांत दूसरों को दिखाई दे जाएंगे? तो आइए जानते हैं दांतों को चमकदार बनाने के कुछ प्राकृतिक उपायों के बारे में : 

फ्लॉसिंग : आपने फ्लॉसिंग के बारे सुना तो बहुत बार होगा परंतु वास्तव में आप ऐसा करते कितनी बार हैं? नियमित आधार पर दांतों की फ्लॉसिंग करें। इससे आपके दांतों के मध्य दाग-धब्बे आसानी से हट जाएंगे और आपके दांत अधिक सफेद नजर आएंगे। 

बेकिंग सोडा : रसोई में पाई जाने वाली यह एक आम सामग्री है जो न सिर्फ दांतों को साफ करती है बल्कि साथ ही दांतों को सफेद बनाने का एक प्राकृतिक ढंग है। थोड़ा-सा बेकिंग सोडा लें और इसमें थोड़ा पानी और एक चुटकी नमक मिलाएं। इस पेस्ट से एक या दो मिनट के लिए अपने दांतों को साफ करें। इससे अधिक नहीं क्योंकि बेकिंग सोडा आपके दांतों के इनेमल को रगड़ सकता है। ऐसा सप्ताह में दो या तीन बार ही करें।

कोकोनट ऑयल : एक बड़ा चम्मच नारियल तेल लें और इसे 20 मिनट के लिए अपने मुंह में रखें। चूंकि इस तेल में एंटी माइक्रोबायल गुण होते हैं इसलिए यह मसूढ़ों के लिए बहुत बढिय़ा रहता है। यदि यह विचार आपको ठीक न लगे तो कुछ बूंद नारियल तेल को अपने टूथब्रश पर लगाएं और एक या दो मिनट के लिए दांतों को ब्रश करें। 

फल तथा सब्जियां : कुरकुरी सब्जियां तथा फल जैसे गाजर, अजवायन तथा सेब दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत बढिय़ा रहते हैं। उनका क्रंची स्वरूप दांतों के धब्बों को दूर करने में सहायक होता है। साथ ही यह दांतों में मौजूद भोजन के कणों तथा बैक्टीरिया को हटाने में सहायक होता है। इन फलों तथा सब्जियों में मौजूद प्राकृतिक एसिड्स दांतों को और चमकदार सफेद बनाने में सहायक होते हैं। विशेषकर सेब क्योंकि इसमें मैलिक एसिड्स मौजूद होता है। 

स्ट्रॉबेरीज : यह एक बहुत ही स्वादिष्ट औषधि है जिनका सेवन करने से आपको झिझक नहीं होगी। ताजा स्ट्रॉबेरीज का पेस्ट बनाएं और इससे अपने दांतों को ब्रश करें। यह बहुत ही आसान है। हालीवुड की सैलिब्रिटीज कैथरीन जेटा जोन्स तथा टायरा बैंक्स भी ऐसा नियमित तौर पर करती हैं।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static