लेडी लव से बिछड़ने का दुख या कुछ और? मलाइका को घर ड्रॉप करने पहुंचे अर्जुुन के चेहरे पर दिखी टेंशन

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2024 - 06:16 PM (IST)

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ये दोनों बी- टाऊन के ऐसे कपल हैं जो अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ के लिए ही सुर्खियों में रहते हैं। इनके रिश्ते की खबरें अकसर हेडलाइंस में बनी रहती हैं। वहीं काफी वक्त से लगातार इनके ब्रेकअप की भी खबरें आ रही हैं। इसी बीच इन दिनों को काफी दिनों के बाद एक साथ स्पॉट किया गया। बीती रात मलाइका और अर्जुन एक साथ दिखे। इस दौरान मलाइका व्हाइट टैंक टॉप और पिंक शेड की प्लाजो पैंट में खूबसूरत लग रही थीं, वहीं अर्जुन कपूर सूट- बूट में हैंडसम लगे। दरअसल, अर्जुन अपनी लेडीलव को घर तक छोड़ने आए थे। उनको साथ में देखकर ये तो कंफर्म हो गया कि दोनों का ब्रेकअप नहीं हुआ है पर एक्टर के चेहरे पर कोई खुशी भी नहीं थी।

PunjabKesari

सीरियस मूड में दिखा कपल

वैसे तो ये कपल काफी लंबे समय के बाद एक साथ दिखा है पर इस मुलाकत में अर्जुन के चेहरे पर टेंशन दिखी। कार के अंदर मलाइका और अर्जुन दोनों ही शांत बैठे दिखे। एक्टर के एक्सप्रेशन देखकर ऐसा लगा कि जैसे वो किसी सोच में डूबे हैं। एक यूजर ने यहां तक कह दिया कि कुछ गड़बड़ लग रही है। एक अन्य ने कहा- 'अर्जुन ने मलाइका को बाहर ही ड्रॉप कर दिया, अंदर भी नहीं गए'। वहीं कई लोगों ने कहा कि शायद गिले- शिकवे दूर करके लौटे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अर्जुन- मलाइका ने दिया है अपने रिश्ते को एक मौका

बता दें, जनवरी 2024 में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया था। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को एक बार फिर मौका दिया और अब साथ हैं। इन खबरों के बाद से ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साथ में कम ही दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में कुछ नेटीजन्स दोनों के काम को साथ कम नजर आने की वजह मान रहे हैं। हालांकि मलाइका या अर्जुन ने कभी इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static