अर्पिता के प्यार में पागल थे अर्जुन, भाईजान को भी पसंद था रिश्ता फिर क्यों दोनों की राहें हुईं अलग?

punjabkesari.in Tuesday, Mar 23, 2021 - 12:05 PM (IST)

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने रिलेशन को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। दोनों को एक साथ कईं बार स्पॉट किया जाता है। बी टाउन के इस कपल को भले की लोगों की ट्रोलिंग का सामना करना पड़े लेकिन प्यार का इजहार करने से दोनों पीछे नहीं हटते हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अर्जुन मलाइका के लिए नहीं बल्कि एक ऐसी लड़की के प्यार में पागल थे जिनके लिए वह जान भी कुर्बान करने के लिए तैयार थे लेकिन एक दिन अर्जुन कपूर के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई और वह प्यार में होकर भी हमेशा के लिए अकेले रह गए।

सलमान की बहन अर्पिता के प्यार में थे अर्जुन

PunjabKesari

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो अर्जुन कपूर सलमान खान की बहन अर्पिता के प्यार में पागल थे। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। इतना ही नहीं अर्जुन तो अर्पिता को अपनी लाइफ का पहला प्यार कहते हैं। अब भई इस बात में सच्चाई जरूर है कि ज्यादातर पहला प्यार कभी भी पूरा नहीं होता है। बस ऐसा ही कुछ हुआ अर्जुन के साथ। पहले प्यार का नशा वो खुमार तो काफी प्यारा और हसीन था लेकिन यह रिश्ता बीच सफर में ही खत्म हो जाएगा।

प्यार में क्यों आ गई दूरी?

खबरों की मानें तो अर्जुन कपूर और अर्पिता जब एक दूसरे को डेट कर रहे थे तब अर्जुन की उम्र महज 18 साल थी। उस समय उनका वजन भी करीब 140 किलो था। लेकिन प्यार की परिभाषा ही यही है कि यह न ही यह उम्र देखता है और न ही रंग रूप । अर्जुन और अर्पिता का प्यार भी कुछ ऐसा था लेकिन अगर इतना गहरा प्यार था तो आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों के रिश्ते का अंत दर्दनाक हुआ।

इस रिश्ते को लेकर देखे  थे कईं सपने

अर्पिता के साथ अर्जुन ने कभी भी यह रिश्ता छुपाया नहीं था। अपने ही एक इंटरव्यू में अर्जुन ने इस पर बात करते हुए कहा था यह रिश्ता एक ऐसा रिश्ता था जिसे लेकर वह काफी सीरियस थे। उन्होंने इसे लेकर बहुत सारे सपने भी सजाए थे। खुद अर्जुन ने इस बात को स्वीकार किया था यह उनकी लाइफ का इकलौता रिलेशन था जिसे लेकर वो सीरियस थे।

PunjabKesari

जब सलमान को पता लगी यही बात

अर्जुन इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे लेकिन यह रिलेशन महज 2 साल तक ही चला। हालांकि सलमान खान को जब अर्जुन और अर्पिता के बारे में पता चला तो वह शॉक्ड थे। इस बात का खुलासा भी खुद अर्जुन ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। अर्जुन ने कहा था कि वह सलमान से काफी सालों पहले जुड़े थे। वह अंदर से डरे हुए थे लेकिन वह इस रिश्ते के बारे में उन्हें जल्द से जल्द बता देने चाहते थे। अर्जुन की मानें तो सलमान इस रिलेशन की हमेशा से इज्जत करते थे और वह हमेशा से ही उनकी साइड लेते थे।

फिर आया वो दिन जब हमेशा के लिए अलग हो गए अर्जुन और अर्पिता

आप जा सोचिए आपकी लाइफ एक दम सेट चल रही हो। आपके पास अच्छे घरवालें हो, काम हो और एक प्यार करने वाला खास रिश्ता हो लेकिन अगर अचानक से वो रिश्ता खत्म हो जाए तो? बस कुछ ऐसा ही हुआ था अर्जुन के साथ। अर्जुन की लाइफ एक दम ट्रेक पर थी लेकिन फिर अचानक एक दिन अर्पिता ने अर्जुन से ब्रेकअप कर लिया। अर्पिता के इस फैसले के बाद अर्जुन भी हैरान थे कि यह सब क्या है। वह इसी सोच में थे कि आखिर वह आगे आने वाली जिंदगी कैसे बिताएंगे। हालांकि दोनों के ब्रेकअप का क्या कारण था यह तो आज तक किसी को पता नहीं चला है।

सलमान ने अर्जुन को किया सपोर्ट

PunjabKesari

बेशक सलमान की बहन अर्पिता अर्जुन से रिश्ता तोड़ चुकी थी लेकिन सलमान ने हमेशा से अर्जुन को सपोर्ट किया। अर्जुन को ब्रेक दिलवाना यह सब सलमान की मदद से ही हुआ।

आज सलमान की एक्स भाभी को डेट कर रहे अर्जुन

एक समय ऐसा था जब अर्जुन सलमान की बहन के प्यार में पागल थे लेकिन आज वह सलमान की एक्स भाभी के साथ रिलेशन में हैं और अपनी जिंदगी खूब एन्जॉय कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static