अर्जुन बिजलानी पर टूटा दुखों का पहाड़, नए साल के पहले दिन सिर से उठा पिता का साया
punjabkesari.in Thursday, Jan 01, 2026 - 04:38 PM (IST)
नारी डेस्क : टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी इन दिनों व्यक्तिगत जीवन में गहरे सदमे का सामना कर रहे हैं। उनके ससुर और पत्नी नेहा स्वामी के पिता का अचानक निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अर्जुन और नेहा को अपनी दुबई ट्रिप बीच में ही छोड़कर तुरंत मुंबई लौटना पड़ा।
दुबई ट्रिप बीच में छोड़कर लौटे अर्जुन और नेहा
अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए दुबई गए थे। लेकिन अचानक ससुर की तबीयत गंभीर होने के बाद परिवार तुरंत मुंबई लौट आया। रिपोर्ट्स के अनुसार नेहा के पिता पिछले दो-तीन दिन से आईसीयू में भर्ती थे। अर्जुन बिजलानी अपने ससुर के बेहद करीब थे। जब अर्जुन 19 साल के थे, तब उनके अपने पिता का निधन हो चुका था। ऐसे में नेहा के पिता उनके लिए पिता समान थे। अर्जुन ने पहले भी कई मौकों पर अपने जीवन के उतार-चढ़ाव और परिवार की अहमियत के बारे में बात की है।
फैंस और इंडस्ट्री ने जताया समर्थन
अर्जुन के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें हिम्मत और सांत्वना दे रहे हैं। फैंस कामना कर रहे हैं कि अर्जुन और उनका परिवार इस कठिन समय से जल्द उबरें। बता दें की अर्जुन बिजलानी ने टीवी इंडस्ट्री में कई हिट शोज़ में काम किया है, जिसमें ‘नागिन’ जैसे सीरियल्स शामिल हैं। 2025 में उन्होंने राइज एंड फॉल विनर का टाइटल भी जीता था।

