सदमे में Arjun Bijlani का परिवार, कौन हैं उनकी पत्नी Neha Swami?

punjabkesari.in Thursday, Jan 01, 2026 - 09:10 PM (IST)

नारी डेस्कः टीवी एक्टर, अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। नेहा स्वामी में पिता राकेश चंद्र स्वामी का 1 जनवरी को 73 वर्ष की आयु में अचानक निधन हो गया। उन्हें डिनर करते समय स्ट्रोक आया था जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा था और वे वेंटिलेटर पर थे। कहा जा रहा है कि नेहा के पिता, राकेश चंद्र स्वामी, सोमवार की शाम को ठीक थे और डिनर के लिए बैठे थे, तभी उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक (मस्तिष्क का दौरा) आया। उन्हें तुरंत मुंबई के बेलेव्यू हॉस्पिटल (Bellevue Hospital) में भर्ती कराया गया और वे ICU में वेंटिलेटर पर थे जहां उन्होंने गुरुवार को अंतिम सांस ली।
PunjabKesari

अर्जुन के अपने पिता का निधन कम उम्र में हो गया था, इसलिए उन्होंने अपने ससुर को पिता के समान माना और उनके बहुत करीब थे। यह दुखद घटना नए साल 2026 के दिन हुई, जब अर्जुन और नेहा दुबई में न्यू ईयर मनाने गए थे, लेकिन ससुर की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही वे तुरंत मुंबई लौट आए। अर्जुन और नेहा बी-टाउन के फेमस कपल है। अर्जुन टीवी एक्टर है लेकिन नेहा स्वामी बिजलानी के बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी है। बता दें कि वह भी मॉडल और एक्ट्रेस रह चुकी हैं। वह टीवी शो 'काली - एक पुनर्जन्म' में दिखी थीं और शादी के बाद फैमिली के लिए वह लाइमलाइट से दूर हो गई थी, लेकिन बी-टाउन इवेंट्स में अक्सर वह अर्जुन के साथ दिखाई देती हैं।  उनका एक बेटा अयान बिजलानी हैं। हाल ही में उनके परिवार में दुखद खबर आई है कि 1 जनवरी 2026 को उनके पिता राकेश चंद्रा स्वामी का ब्रेन स्ट्रोक के चलते निधन हो गया। इस समय वह काफी दुख में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static